जो बोले सो निहाल के साथ नांदेड़ के िलए ट्रेन रवाना
पंजाबसरकारकी ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत मंगलवार को नवांशहर हलके की संगत को लेकर विशेष रेल गाड़ी जयकारों के बीच तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुई।
हल्के की लगभग एक हजार की संगत को लेकर रवाना हुई इस ट्रेन को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मार्कफैड चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लोगों को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने संगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में सरकार की ओर से लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थानों की यात्रा करवाने का ये प्रयास पंजाब में भाईचारक सांझ को मजबूत करने का कामयाब सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही आपसी भाईचारे सद्भावना के लिए उचित कदम उठाती रही है सभी धर्मों को आदर देती है।
इस दौरान मार्कफैड चेयरमैन पंजाब स. जरनैल सिंह वाहद ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संगत को मुकम्मल सुविधा सुखद पर्यावरण मुहैया करवाकर तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा में जाने वाली संगत में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली बार श्री हजूर साहिब जाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब के अलावा काशी (वाराणसी), सलासर धाम, अजमेर शरीफ श्री वैष्णो देवी की यात्रा भी करवाई जाएगी। डीसी विपुल उज्जवल ने बताया कि यात्रियों को गांवों से लाने के लिए विशेष बसों का प्रबंध किया गया यहां रैल गाड़ी में सवार होते समय विभिन्न अधिकारियों की ओर से उनको उनकी सीटें संबंधी पूरी जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यात्रा के साथ जिला माल अधिकारी हरशरनजीत सिंह को नोडल अफसर लगाने के अलावा डा. परमवीर सिंह मेडिकल अफसर की अगुवाई में मैडिकल टीम नंद लाल एएसआई की अगुवाई में पुलिस टीम भेजी गई है। मौके हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल के जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श खालसा, पंजाब मंडी बोर्ड के डायरेक्टर जगजीत सिंह लाली, सुखदीप सिंह, एडीसी अपनीत रियात, एसडीएम जीवन जगजोत, सहायक कमिश्नर गीतिका सिंह, डीएसपी मुख्त्यार राय, शाम सुंदर जाडला, शंकर, मनजिंदर, डा. हरमेश पुरी, जरनैल सिंह, मक्खन ग्रेवाल, भूपिंदर पाल, परम खालसा, रेशम सिंह थियाड़ा, कुलविंदर सिंह लक्की, तारा सिंह आदि उपस्थित थे।
^गांव उटालां की राजविंदर कौर ने कहा कि वह पहली बार ट्रेन में सफर कर रही हैं। सरकार का यह अच्छा प्रयास। इससे वह लोग भी जा सकते हैं जो अकेले जाने से कतराते हैं।
^राहों से आए यात्रियों के साथ यात्रा में शामिल हुए रिटायर मास्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि रेल के जरिए उन्होंने काफी सफर किया है, लेकिन वे तीर्थ यात्रा पर कभी रेल के जरिए नहीं गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किया जा रहा यह प्रय| सराहनीय है। इस यात्रा के जरिए वे लोग भी यात्रा कर सकते हैं जिनके मन में अकेले इतने लंबे सफर पर जाने हिचकिचाहट या डर रहता है।
अमृतसर तक जल्द चलाएंगे ट्रेन : चंदूमाजरा
नवांशहर।ट्रेनको झंडी देने स्टेशन पर पहुंचे सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि जेजों-नवांशहर-अमृतसर के लिए जल्द ही ट्रेन चलाई जाएगी। दो-तीन महीने में ट्रेन चल पड़ेगी। इस दौरान उन्होंने नवांशहर रेलवे स्टेशन पर दो वाटर कूलर लगवाकर देने का ऐलान भी किया तथा रेलवे अधिकारियों को स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एस्टीमेट जल्द भेजने के निर्देश भी दिए, ताकि रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में इसके लिए फंड रखवाया जा सके।
नवांशहर से विशेष तीर्थ यात्रा के लिए रेल गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना करते सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, जरनैल सिंह वाहद, डीसी विपुल उज्जवल अन्य।
^गांव दौलतपुर की संगत के साथ स्टेशन पहुंचे अवतार सिंह, जीत सिंह, दविंदर सिंह अमरीक ने कहा कि वह चाहते थे कि श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन करके आएं। मगर समय के अभाव से यात्रा नहीं कर सके थे। अब जब सरकार ने यह यात्रा शुरू की है तो वह भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए चल पड़े हैं।
^गांव काहलों से पारिवार के साथ जा रही करनजीत कौर ने कहा कि यात्रा पर जाने के लिए वह काफी समय से सोच रहे थे। मगर अब जब सरकार ने यात्रा शुरु की है तो उन्होंने ट्रेन के जरिए श्री नांदेड़ साहिब जाकर माथा टेकने का प्रोग्राम बनाया, जिसके लिए उनके पारिवारिक सदस्य भी उनके साथ जा रहे हैं।
^नवांशहर के मूसापुर रोड के गुरमेल सिंह परमजीत कौर ने बताया कि वे पहली बार श्री नांदेड़ साहिब जा रहे हैं। गुरमेल राम जो रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी हैं ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी रेल में सफर नहीं किया, उन्होंने सरकार स्पेशल यात्रा ट्रेन के फैसले को सही ठहराया।
काशी, वैष्णो देवी अजमेर शरीफ के लिए भी जल्द चलेगी ट्रेन बसें : वाहद