कविता उच्चारण मुकाबलों में दिखाई बच्चों ने प्रतिभा
नवांशहर|स्थानीय कैंब्रिजस्कूल में मंगलवार को अंग्रेजी भाषा की कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने काफी उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली कक्षा से एंजल कौर, आर्यन सिंह, सरगन कपूर, डोरसी आरूषण, निष्ठा, किरनप्रीत कौर तथा तनुषा, कक्षा दूसरी में रवनीत कौर, जैसवीन कौर, मानिक, अनहदजीत सिंह तथा रिथम उम्मत, तीसरी कक्षा में हरप्रीत कौर, नायसा, अरिवा जुनेजा, रिमिशा, विगणेश, सीया तथा प्रिया जैन ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. लक्षिता सैणी रोमा अरोड़ा शामिल रहीं। उक्त बच्चों को प्रिंसिपल स्टाफ सदस्यों द्वारा ईनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जहां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं वहीं उन्हें भविष्य में आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित करती हैं। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य, बच्चों के अभिभावक बच्चे मौजूद रहे।