पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइना डोर काट दे किसी का हाथ, इसे इस्तेमाल करें

चाइना डोर काट दे किसी का हाथ, इसे इस्तेमाल करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसीपब्लिकस्कूल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को सिंथेटिक फाइबर सिलीकान (चाइना) डोर से देश समाज को बचाने के लिए शपथ ली।

स्कूल प्रिंसिपल सपूर्णा सैनी ने स्कूल विद्यार्थियों को बताया कि चाइनीज डोर के इस्तेमाल से मनुष्य पक्षियों की भी जान का खतरा बना रहता है। बसंत पंचमी के त्योहार में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस दिन अगर हमने पतंग उड़ाने ही है तो हमें माता सरस्वती जी के पूजन के बाद भारतीय अमृतसरी, लुधियाना तथा बरेली इत्यादि की भारतीय डोर का इस्तेमाल करना चाहिए।

हम पिछले कुछ वर्षों से पतंगबाजी करने के लिए प्रयोग की जाने वाली चाइनीज डोर इस्तेमाल करने लग गए है। जिस कारण कई दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। लोगों के अलावा पक्षी भी इसकी मार से नहीं बच पा रहे। इस डोर में सिलीकान नामक कैमिकल लगा होने के कारण इसमें बिजली का करंट भी गुजर जाता है। इसलिए इंसानी जिंदगी के लिए यह बहुत खतरनाक डोर है। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने चाइना डोर की खरीददारी करने के प्रण भी लिया।

केसी पब्लिक स्कूल में चाइना डोर का इस्तेमाल करने का प्रण िलया गया।

खबरें और भी हैं...