पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियों को कोख में मारंे: भाई मंगल सिंह

लड़कियों को कोख में मारंे: भाई मंगल सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योतिजागृति संस्थान की अोर से बखलौर में चल रहे तीन दिवसीय शबद गुरवाणी विचार के अंतिम दिन भाई मंगल सिंह ने प्रवचन किए।

उन्होंने संगत को कहा कि हमारे सभी धार्मिक ग्रंथ ईश्वर के दो स्वरूपों की महिमा का गान करते है वह प्रभु को निराकार और साकार रूप से पुकारते है निराकार सृष्टि के कण-कण में समाया है आज मानव उसी प्रभु का चिंतन कर रहा है। उसी की भक्ति करके उसे यूं ही प्राप्त करने का प्रयास करता है। कभी वह उसे धार्मिक स्थान पर तो कभी पहाड़ों में तो कभी जंगल में जाकर खोज रहा है। किंतु धार्मिक ग्रंथ हमें कहते हैं कि प्रभु को इस प्रकार पाया नहीं जा सकता। वह ईश्वर तो हमारे भीतर है। आज समाज में मानव के पास विवेक होने के कारण बुद्घि द्वारा हर कार्य उसे विनाश की ओर लेकर जा रहा है।

भाई मंगल सिंह ने कहा कि आज समाज में कन्या भ्रूण हत्या की समस्या सुरसा की तरह अपना मुंह खोलती जा रही है। आज नन्ही सी बच्ची मां के गर्भ में ही असुरिक्षत है। वह प्रार्थना करती है कि मां मुझे मत मार मैं तेरा ही रूप हूं। मैं संसार में आकर तेरा नाम रौशन करूंगी, तेरे नाम को दाग नहीं लगने दूंगी लेकिन बेटे की चाह रखने वाले लोग उसी की आवाज को कहां सुनते है।

भाई मंगल सिंह ने कहा कि यदि मानव के भीतर विवेक जागृत हुआ तो यह समस्या एक दिन हम को बहुत भयंकर दंड देगी।

गांव बखलौर में प्रवचन करते भाई मंगल सिंह। (दाएं) मौजूद उपस्थिति। -भास्कर

खबरें और भी हैं...