पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों के संबंध में 20 को सीएम से मिलेंगे मेडिकल प्रेक्टिशर्नज

मांगों के संबंध में 20 को सीएम से मिलेंगे मेडिकल प्रेक्टिशर्नज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलप्रैक्टीशनर्जएसोसिएशन ने मांगों के संबंध में 20 को सीएम परकाश सिंह बादल से मुलाकात करने के संबंध में फैसला लिया है।

यह फैसला एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा की गई बैठक में लिया गया। जिला नेता गुरदेव सिंह पाबला की प्रधानगी में हुई बैठक के दौरान प्रदेश प्रधान रमेश बाली विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान रमेश बाली ने कहा कि शिअद के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद के साथ 7 को एसोसिएशन की बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने 20 फरवरी को सीएम के नवांशहर आने पर उनके साथ बैठक करवाकर मेडिकल प्रैक्टीशनर्ज की मांगों के हल का आश्वासन दिया था। बैठक में चेयरमैन दिलबाग सिंह चाहल, जिला चीफ सुरिंदर पाल सिंह, वित्त सचिव बलकार कटारिया, सचिव धर्मजात औड़, प्रेम सलोह, तेजिंदर सहगल, अमृतपाल, अनुपिंदर सिंह, राजेश शर्मा, अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।

नवांशहर में बैठक के दौरान एक साथ मेडीकल प्रैक्टीशनर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...