- Hindi News
- प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने रोका सांसद ब्रह्मपुरा का काफिला
प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने रोका सांसद ब्रह्मपुरा का काफिला
डीसी ने कालेज प्रबंधकों को दिए फीस वापसी के निर्देश
वीरवारकोडीसी दफ्तर के बाहर से गुजर रहे सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के काफिले को स्टूडेंट्स ने घेर लिया। स्टूडेंट्स की भीड़ से उनकी गाड़ी निकालने के लिए पुलिस के पसीने छूट गया। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योगना लागू करवाने के लिए पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के मेंबर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे।
स्टूडेंट्स का कहना था कि जब तक उनकी मांग को माना नहीं जाएगा, वे धरना नहीं उठाएंगे। स्टूडेंट्स का घेराव देख सांसद ब्रह्मपुरा को अपनी गाड़ी से उतरना पड़ा। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की। इस दौरान प्रशासनिक अफसर और पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने स्टूडेंट्स को शांत करवाया।
धरने पर बैठे पंजाब स्टूडेंटस यूनियन के विद्यार्थियों ने वीरवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब प्रशासन का पुतला जलाने के लिए चंडीगढ़ चौक तक मार्च किया। चंडीगढ़ चौक से वापस डीसी दफ्तर के बाहर धरने वाली जगह पर आते हुए विद्यार्थियों को वहां से गुजर रहे अकाली सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की गाड़ी मिल गई। सांसद ब्रह्मपुरा की गाड़ी को देखते ही विद्यार्थियों ने उनको घेर लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक विद्यार्थी पीछे नहीं हटे तो सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने विद्यार्थियों पर हलका बल प्रयोग किया। विद्यार्थियों की ओर से भी धक्कामुक्की की गई। बीच सड़क लगभग एक घंटे तक यह घटनाक्रम चलता रहा और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। मौके पर पहुंचीं एसडीएम जीवन जगजोत और डीएसपी रूपिंदर कौर ने किसी तरह विद्यार्थियों को शांत करके सांसद ब्रह्मपुरा की गाड़ी वहां से निकाला। उसके बाद विद्यार्थियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता बलजीत सिंह और सुरिंदर कुमार राहों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एससी-बीसी विद्यार्थियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। सरकार ने जब विद्यार्थियों की फीस माफ कर दी है तो कालेज प्रबंधन द्वारा फीस वसूल करने का कोई हक नहीं है। इस दौरान पेंडू मजदूर यूनियन के भूपिंदर मान, कमलजीत सणावा, कश्मीर कौर, कुलदीप कौर, अशोक, जसवीर दीप, हरप्रीत सिंह, जतिंदर शामिल थे।
नवांशहर के चंडीगढ़ चौक में स्टूडेंट्स ने सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की गाड़ी का घेराव किया तो पुिलस ने हलका बल प्रयोग भी किया गया, विद्यार्थियों ने भी पुलिस के साथ धक्कामुक्की की।
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप मामले में डीसी रविंदर सिंह ने दोआबा कालेज छोकरां और केसी कालेज के स्टूडेंट्स की मांगों को लेकर विद्यार्थियों कालेज प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद डीसी ने योजना के तहत आने वाले स्टूडेंट्स (जिनसे फीस ली गई है) को उनकी फीस वापिस करने के आदेश जारी। उन्होंने कहा कि दोनों कालेजों को उन सभी विद्यार्थियों की फीस जल्द वापिस करनी होगी जो योजना के तहत आते हैं। उन विद्यार्थियों को दोबारा बहाल करने के लिए भी कहा, जिन्हें कालेज प्रबंधकों ने बाहर निकाला था। जबकि बीसी विद्यार्थियों के मामले में नीति को स्पष्ट रूप से समझने के लिए समय दिया है। केसी कालेज दोआबा कालेज के खिलाफ एससी बीसी स्टूडेंट्स रोष जता रहे थे।