- Hindi News
- प्रधानगी के लिए कांग्रेस की लड़ाई खत्म, अकाली दल में अभी भी जारी
प्रधानगी के लिए कांग्रेस की लड़ाई खत्म, अकाली दल में अभी भी जारी
नगरकौंसिलचुनावों में प्रधानगी पद पर ललित मोहन पाठक बल्लू के नाम की घोषणा कर कांग्रेस ने चुनाव को नया मोड़ दे दिया है। नवांशहर का लोकल चुनाव पहली बार जहां व्यक्ति केंद्रित होने जा रहा है, वहीं इससे कांग्रेस की जीत की सूरत मे होने वाली आगे की लड़ाई अभी से खत्म हो गई है। लेकिन अकाली दल में जंग अभी जारी है। टिकटों के आबंटन से नाराज होकर अकाली दल के जिला प्रभारी अजीत सिंह कोहाड़ के पास पहुंचे मक्खन ग्रेवाल-वालिया-दुग्गल गुट की नाराजगी को दूर करने के लिए वीरवार को कोहाड़ ने दूसरे पक्ष को भी जालंधर बुलाकर उनसे मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार अजीत सिंह कोहाड़ के सामने हलका इंचार्ज सतिंदर कौर करीहा, एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श सिंह खालसा अन्य ने अपनी बात खुलकर रखी। कोहाड़ ने सभी की बातों को सुना तथा उसके बाद उन्हें अपना फैसला कल तक दे देने की बात कही। हलका इंचार्ज के पीए जीएस भट्टी ने कहा कि उन्होंने अपनी बात बता दी है, हाईकमान जो भी फैसला लेगी उन्हें मंजूर है।
उधर अकाली दल में चल रहे इस झगड़े में प्रधानगी के तीन बड़े उम्मीदवार उभर कर सामने गए हैं। वार्ड नंबर पंद्रह से चुनाव लड़ रहे मक्खन सिंह ग्रेवाल के अलावा एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श सिंह खालसा के छोटे भाई परम खालसा खुलकर अपने लिए लाबिंग कर रहे हैं, लेकिन इस पूरे खेल से डा. हरमेश पुरी ने खुद को बड़ी सफाई से दूर रखा हुआ है। असल में डा. पुरी जानते हैं कि प्रधानगी की लड़ाई में अभी फंसने का कोई लाभ नहीं, पहले एमसी बना जाए, फिर आगे के पत्ते खोले जाएं।
परम खालसा मक्खन ग्रेवाल डा. हरमेश पुरी