पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवांशहर में प्रधानगी पद के लिए बल्लू कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

नवांशहर में प्रधानगी पद के लिए बल्लू कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबीकश्मकशके बाद आखिर वीरवार को कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ललित मोहन पाठक उर्फ बल्लू को प्रधानगी का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। निर्वतमान प्रधान राजिंदर चोपड़ा ने चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए टिकट अपने भतीजे वरिंदर चोपड़ा के लिए मांग लिया।

विद्यावती भवन में टिकटों की घोषणा प्रदेश जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा, विधायक गुरइकबाल बबली और अंगद सिंह ने की। उन्होंने बताया वार्ड नंबर एक से बलविंदर कौर, वार्ड दो से हेमराज, वार्ड तीन से चेतराम रतन, वार्ड चार से संतोष रानी, वार्ड पांच से सचिन दीवान, वार्ड छह से कुलवंत कौर, वार्ड सात से रजनी बाला, वार्ड आठ से ललित मोहन पाठक बल्लू, वार्ड नौ से नीरू खोसला, वार्ड दस से बलबीर सिंह उस्मानपुरी, वार्ड ग्यारह से विनोद कुमार पिंका, वार्ड बारह से कमलजीत लाल, वार्ड चौदह से रिटायर डीएसपी महिंदर सिंह, वार्ड पंद्रह से पिरथी चंद, वार्ड सोलह से मंजीत कौर, वार्ड स्त्रह से वरिंदर चोपड़ा, वार्ड अठारह से चंद्रमोहन पिंकी को टिकट दी गई है। वार्ड नंबर 13 19 को लेकर अभी भी कांग्रेस में माथापच्ची का दौर जारी है। इस मौके पर चमन सिंह भानमजारा, रजिंदर चोपड़ा, जोगिंदर छोकर, अविनाश नैयर, सुदेश बाली, भुवनदीप शारदा, काका सोनी आदि मौजूद थे।

नीरू खोसला

आठ पूर्व पार्षदों पर जताया भरोसा

कांग्रेसकी सूची में सात पूर्व पार्षद या उनके परिवार लोग हैं। वार्ड नंबर एक से निवर्तमान पार्षद बलविंदर कुमार की प|ी बलविंदर कौर को, वार्ड तीन से निवर्तमान पार्षद चेतराम रतन, वार्ड पांच से निवर्तमान पार्षद विजय भौंठा के बेटे सचिन दीवान को, वार्ड छह से कुलवंत कौर, वार्ड आठ से ललित मोहन पाठक, वार्ड ग्यारह से विनोद पिंका वार्ड पंद्रह से पार्षद पिरथी चंद पर तथा वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान कौंसिल प्रधान रजिंदर चोपड़ा के भतीजे वरिंदर चोपड़ा पर फिर से भरोसा जताया गया है।

दो महिला वार्डों से तीन दावेदार

वार्डनंबर 13 19 में उम्मीदवार तय नहीं हुए। दोनों ही महिलाओं से संबंधित वार्ड है, जबकि टिकट पाने को तीन महिलाएं रेस में हैं। वार्ड 13 एससी महिला के लिए रिजर्व है, वार्ड 19 जनरल। इन वार्डों से गुरदेव कौर, सुजाता पूर्व प्रधान ललित मोहन पाठक बल्लू की प|ी राम तीर्थ बाला दावेदार हैं। राम तीर्थ बाला जनरल हैं, वह वार्ड 19 से ही चुनाव लड़ सकती हैं, गुरदेव कौर सुजाता दोनों ही एससी वार्ड 13 जनरल वार्ड 19 दोनों से ही चुनाव लड़ सकती हैं।

वरिंदर चोपड़ा।

नगर कौंसिल चुनाव नवांशहर के लिए कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवार।

कांग्रेस की ओर से टिकटों की घोषणा भले ही वीरवार देर शाम 6.00 बजे की गई लेकिन असल में कुछ खास उम्मीदवारों को टिकटें पहले ही दे दी गईं थीं। इन उम्मीदवारों को नामांकन पत्र तैयार करने के लिए सुबह ही कह दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिए। सूत्रों के अनुसार अंगद सिंह चाहते थे कि पूरी सूची एक साथ ही जारी की जाए तथा इस चक्कर में सूची जारी करने में देरी होती रही। शुक्रवार को नामांकन को लेकर भीड़ हो, इसलिए कई उम्मीदवारों को घोषणा से पहले ही टिकट थमा दी गई।

प्रेस कांफ्रैंस में यूथ कांग्रेस नेता अंगद सिंह ने उम्मीदवारों की लिस्ट पढ़ी। वार्ड नंबर 17 से जैसे ही निवर्तमान प्रधान रजिंदर चोपड़ा के नाम की घोषणा की गई तो उन्होंने यह टिकट अपने भतीजे वरिंदर चोपड़ा के लिए मांग ली। तभी लिस्ट में रजिंदर चोपड़ा की जगह वरिंदर चोपड़ा का नाम घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे वरिंदर चोपड़ा ने अपने ताया रजिंदर चोपड़ा से आशीर्वाद लिया।

विद्यावती भवन में प्रेस कांफ्रैंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा, विधायक गुरइकबाल कौर बबली, चमन सिंह, ललित मोहन पाठक बल्लू और अंगद सिंह।