पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोकर की कोशिशों से मिठास से बदलीं खटास में

छोकर की कोशिशों से मिठास से बदलीं खटास में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेललित मोहन पाठक बल्लू को प्रधानगी का उम्मीदवार बनाकर एक तीर से कई शिकार कर लिए हैं। इससे शहर में कांग्रेस की गुटबाजी जहां खत्म हो गई है, वहीं दूसरी ओर बल्लू की लोकप्रियता का भी कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। इस पूरी कहानी में कांग्रेस नेता जोगिंदर छोकर की अहम भूमिका रही, जो कई दिनों से पूरी कांग्रेस को एकजुट करने में लगे हुए थे।

बता दें कि ललित मोहन पाठक बल्लू जब 2003 में प्रधान बने थे, तो वह विधायक गुरइकबाल कौर बबली के पति एवं तत्तकालिन विधायक प्रकाश सिंह के खासमखास थे। फिर कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए तथा 2008 में कांग्रेस शहर में जीती, लेकिन ललित मोहन पाठक बल्लू की जगह रजिंदर चोपड़ा को प्रधान बनाया गया। उसके बाद से ललित मोहन पाठक विधायक परिवार के रिश्ते सामान्य नहीं हुए। फिर 2012 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर दोनों साथ आए तथा गुरइकबाल कौर बबली विधायक चुनी गईं। इसके बाद दोनों के रिश्तों में कभी कभी खटास तो रही, लेकिन कड़वाहट नहीं। पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों की खटास को भी खत्म करते हुए एक मंच पर लाने के लिए जोगिंदर छोकर की ओर से काफी कोशिशें की गईं, जो आखिर वीरवार को सिरे चढ़ गईं। उधर ललित मोहन पाठक बल्लू को प्रधानगी का उम्मीदवार बनाए जाने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

88से जुड़े हैं कांग्रेस से

ललितमोहन पाठक बल्लू को राजनीति की गुडक़ी पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे दिलबाग सिंह ने दी। 43 वर्षीय ललित मोहन पाठक कामर्स ग्रेज्यूेट हैं तथा वह पहली बार सन 1988 में यूथ कांग्रेस से जुड़े। 1992 के नगर कौंसिल चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा वह तत्तकालिन कौंसिल प्रधान सीता राम तनेजा के भी चहेते बन गए। सन् 2003 में उन्होंने अपना पहला नगर कौंसिल चुनाव लड़ा और सिर्फ निर्विरोध पार्षद बने, बल्कि प्रधान भी चुन लिए गए। सन् 2008 के चुनावों में उन्होंने ऐसी धमाकेदार जीत (कुल वोटों का 90 प्रतिशत) दर्ज की, जो आज भी रिकार्ड है। इस बार भी वह उसी इलाके के वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अब उनका अधिकतर समय अपने वार्ड में कम तथा अन्य कांग्रेसी उम्मीदवारों के वार्डों में अधिक लगने वाला है।