नशीले पदार्थों के साथ तीन लोग गिरफ्तार
नवांशहर | पुलिसने तीन जगहों पर नशीले पदार्थों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना राहों, थाना पोजेवाल और थाना सिटी नवांशहर में केस दर्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव सहाबपुर से गांव उसमानपुर की तरफ गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू करके उसके पास से 60 बोतल शराब बरामद की है, जिनमें से 24 बोतल फस्ट च्वाइस और 36 बोतल कैश थ्री एक्स रम की हैं। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आरोपी राम मूर्ति वासी मोहल्ला ताजपुरा राहों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह पोजेवाल पुलिस ने गश्त के दौरान गांव कटवारा कलां की तरफ से रहे व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ टोनी वासी गांव हयातपुर के तौर पर हुई है। उधर, बलाचौर पुलिस ने गश्त के दौरान गढ़ी कानूगो के रहने वाले सुरिंदर पाल को काबू करके उसके पास से 6 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।