- Hindi News
- शिअद, कांग्रेस और आजाद प्रत्याशियों ने जमा भरा नामांकन
शिअद, कांग्रेस और आजाद प्रत्याशियों ने जमा भरा नामांकन
भास्कर न्यूज | नवांशहर/राहों/बंगा
नगरकौंसिलचुनावों के लिए नामांकन पत्र जमा करवाने के तीसरे दिन वीरवार को नवांशहर में कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। जिसके चलते अब तक नवांशहर में नामांकन पत्र जमा करवाने वालों की संख्या 19 हो गई है। एसडीएम दफ्तर में वार्ड नंबर 1 से शिरोमणी अकाली दल से बबली, वार्ड 2 से शिअद नेता परम सिंह खालसा, वार्ड 3 से शिअद के जसविंदर सिंह, वार्ड 4 से शिअद की जागीर कौर, कांग्रेस से संतोष रानी सुमन, वार्ड नंबर 6 से शिअद के हरमेश पुरी, वार्ड 7 से शिअद से बीबी जिंदरजीत कौर, वार्ड 9 से कांग्रेस से नीरू खोसला, वार्ड 11 से आजाद प्रत्याशी सनी, वार्ड 12 से शिअद के अजीत राय(बिट्टा सभरवाल) आजाद प्रत्याशी रमन कुमार, वार्ड 13 से आजाद प्रत्याशी गुरप्रीत कौर, वार्ड 14 से कांग्रेस से महिंदर सिंह (रिटायर्ड डीएसपी) मनप्रीत सिंह, वार्ड 16 से शिअद से परदीप कौर (दलीपी), वार्ड 18 से चंद्र मोहन पिंकी ने अपने नामांकन पत्र दर्ज करवाए हैं।
इसी तरह राहों में 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जिसके चलते नामांकन पत्र जमा करवाने वालों की संख्या 17 हो गए हैं। नगर कौंसिल दफ्तर में वार्ड नंबर 1 से सोमा देवी, हरभजन कौर कमलजीत कौर ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। वार्ड नंबर 2 से सुभाष चंदर गोरा, वार्ड नंबर 4 से कुलविंदर कौर, जीत कौर गुरमेज कौर, वार्ड नंबर 6 से हरजीत कौर कुलवंत कौर, वार्ड नंबर 7 से जतिंदरजीत कौर बलजिंदर कौर, वार्ड नंबर 9 से राना अतर सिंह, वार्ड नंबर 10 से सुरिंदर कौर पलक, वार्ड नंबर 13 से परमजीत कौर ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
उधर, बंगा के एसडीएम कार्यालय में सुबह 11 बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक मात्र तीन लोगों ने नोमीनेशन किया। जिसमें एक नोमीनेशन वार्ड नंबर 5 तथा दो नोमीनेशन वार्ड नंबर 3 से हुए। शुक्रवार को नोमीनेशन का अंतिम दिन होने के चलते शुक्रवार को उम्मीदवारों के फार्म भरवाने की उम्मीद है। एसडीएम सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 3 से भाजपा के रवि भूषण गोयल तथा राकेश कुमार आजाद ने फार्म भरे। वार्ड नंबर 5 से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकीं निर्मला देवी ने नोमीनेशन भरा है।
नवांशहर के एसडीएम दफ्तर में वार्ड नंबर 16 से शिअद प्रत्याशी प्रदीप कौर और वार्ड नंबर 12 से आजाद प्रत्याशी रमन कुमार मान नामांकन पत्र जमा करवाते हुए।
राहों के वार्ड 6 से संभावी प्रत्याशी हरजीत कौर।
वार्ड 14 से संभावित कांग्रेस प्रत्याशी महिंदर सिंह।
वार्ड 18 से कांग्रेस के संभावी प्रत्याशी चंद्र मोहन पिंकी।
राहों के वार्ड नंबर 1 से संभावी प्रत्याशी सोमा देवी।
राहों के वार्ड 4 से संभावी प्रत्याशी गुरमेज कौर।
राहों के वार्ड 9 से संभावी प्रत्याशी राणा अतर सिंह।
राहों नगर कौंसिल दफ्तर में नामांकन पत्र जमा करवाते हुए वार्ड नंबर 10 से संभावी प्रत्याशी सुरिंदर कौर।
नवांशहर के वार्ड 2 से शिअद प्रत्याशी परम सिंह खालसा। खालसा के बाद उनकी माता जिंदरजीत कौर ने भी वार्ड 7 से शिअद की तरफ से नामांकन जमा करवाया।
राहों नगर कौंसिल दफ्तर में नामांकन पत्र जमा करवाते हुए वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी सुभाष चंद्र।