- Hindi News
- धुंध के कारण स्कूल बस दूसरी बस से टकराई, पांच छात्राएं जख्मी
धुंध के कारण स्कूल बस दूसरी बस से टकराई, पांच छात्राएं जख्मी
गांवमहमूदपुरके पास सुबह 8.15 बजे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस एक अन्य बस से टकरा गई। हादसे में पांच छात्राएं जख्मी हो गई, जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दो छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बस में सवार प्लस टू की छात्रा सिमरजीत कौर ने बताया कि उनकी बस रोजाना की तरह गांवों से बच्चों को हेड़िया की तरफ जा रही थी। बस में लगभग 25 छात्राएं सवार थीं। गांव महमूदपुर के पास धूंध की वजह से आगे से रही एक बस ड्राइवर को दिखाई नहीं दी, जिस कारण दोनों बसों की टक्कर हो गई।
जख्मी हुई छात्रा सिमरजीत कौर, अनीता और प्रिया जोशी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीईओ दिनेश कुमार ने अस्पताल पहुंच कर छात्राओं का हालचाल जाना और उन्हें प्राथमिक इलाज मुहैया करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में घायल छात्रा का हालचाल पूछते हुए डीईओ दिनेश कुमार अन्य।
नवांशहर के सिविल अस्पताप में उपचाराधीन छात्राएं।