पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैनेडा एजूकेशन फेयर आज

कैनेडा एजूकेशन फेयर आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयराहोंरोड पर स्थित डब्ल्यूडब्ल्यूवीईएस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को राहों रोड पर स्थित प्रीत पैलेस में कैनेडा पढ़ने के लिए जाने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सैमीनार का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए कंपनी संचालक संदीप परिहार ने बताया कि कैनेडा में पढ़ने के बहुत से मौके हैं, जिसकी ट्यूशन फीस 2 लाख 20 हजार रुपए के आसपास है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक करवाए जाने वाले सेमिनार के दौरान एसपीपीपी कैटेगिरी के तहत आर्टस, कामर्स, मेडिकल, नान-मेडिकल के स्टूडैंट विभिन्न कालेजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके अपनी शंकाओं का निवारण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैनेडा में शिक्षा प्राप्त करने के बहुत से अवसर मौजूद हैं, जिससे युवकों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सैमीनार में अपने असली दस्तावेज साथ में लेकर आने का अनुरोध भी किया।