पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसी इंस्टीट्यूट में एथलीट मीट शुरू

केसी इंस्टीट्यूट में एथलीट मीट शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसीग्रुपऑफ इंस्टीच्यूट में सभी शैक्षिणक संस्थाओं की चौथी संयुक्त रुप से दो दिवसीय एथलीट मीट वीरवार को शुरु हुई। कार्यक्रम मुख्य मेहमान डॉ.जतिंदर सिंह बल्ल (केसी शैक्षिणक विभाग के सी.ई.ओ ) रहे। केसी पॉलीटेक्निक कालेज के तत्वाधान में मीट की शुरुआत मुख्य मेहमान ने झंडा फहराने हवा में गुब्बारे उड़ाने के साथ की।

उनके साथ प्रिंसिपल डॉ. शैली रेखी, प्रिंसिपल बलजीत कौर, प्रिंसिपल राजिंदर मूम, कार्यकारी प्रिंसिपल कुलजिंदर कौर, प्रिंसिपल प्रो. डा. जे.एस. बल्ल, डीन एकैडमिक गीतेश गोगा, प्रो. गुरनवाब सिंह, विवेक परिहार भी हाजिर रहे। खिलाडियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य मेहमान से सलामी ली। इसके बाद उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलने का प्रण लिया। कार्यक्रम के दौरान पहले दिन विजयी रहे खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इन खेलों के चीफ कनवीनर प्रिंसिपल राजिंदर मूम कोर्आडीनेटर तजेश्वर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय मीट में केसी कालेज आफ होटल मैनजमैंट, केसी स्कूल आफ मैनजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं एग्रीकल्चर, केसी पालिटेक्निकल कालेज, केसी इंजीनियंरग कालेज, केसी स्कूल केसी बीएड कालेज के करीब 3000 छात्र भाग ले रहे है। इनमें लड़के और लडकियों की विभिन्न प्रकार की दौड़े, थ्री लैग रेस, शाटपुट, रस्साकशी, लांग जंप, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि मुकाबले करवाए गए। पहले दिन लड़कियों की शॉटपुट थ्रो में केसी बीएड की अमन पहले, एमबीए की दविंदर दूसरे केसी बीएड की सुरजीत तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप में एमबीए की दविंदर कौर ने पहला, बीटेक की रवीना ने दूसरा तथा केसी बीएड की गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया।

वहीं 200 मीटर की रेस में केसीएसएमसी की मनप्रीत कौर ने पहला, के.सी.पी.सी की नेहा कुमारी ने दूसरा तथा केसीएसएमसी की हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर की रेस में केसीएसएमसी की दविंदर कौर ने पहला, सपना ने दूसरा तथा परविंदर कौर ने तीसरा स्थान पाया।

उधर लडक़ों के शाट पुट में बीटेक के कमलप्रीत ने पहला, बीटेक के इरफान ने दूसरा एवं केसीपीसी के संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में विकास कुमार (पोली) ने पहला, एचएम के विक्की कटोच ने दूसरा कमलजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों का कालेज विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया। दूसरे दिन शुक्रवार को फाइनल मुकाबले होंगे। मौके पर डीपीई होशियार सिंह, पीटीआई मनीशा रानी, पीटीआई सुदेश कुमार, प्रो. हरदीप कुमार, परमिंदर कुमार, संजीव कुमार, जसविंदर कौर, प्रो. मोनिका, प्रो. नेहा, एचओडी. प्रो. परमिंदर सिंह, प्रो. निवेदिता आदि के साथ केसी का अन्य स्टाफ हाजिर रहा।

मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य मेहमान।

खेल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खिलाड़ी।