- Hindi News
- बी टेक के तीन दोस्तों ने बना रखा था लुटेरा गिरोह
बी-टेक के तीन दोस्तों ने बना रखा था लुटेरा गिरोह
गुरुबेरी के पास हुई इस वारदात में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में वीरवार की घटना के अलावा तीन अन्य मामलों का भी खुलासा किया है। एसएचओ राज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने शनिवार 9 अगस्त को रिक्शा सवार एक महिला का पर्स छीना था। पर्स में पांच हजार रुपए, अंगूठी मोबाइल था। अंगूठी 2500 रुपए बरामद हो गए हैं तथा मोबाइन इन्होंने तोड़ दिया था। इसी तरह 9 सितंबर को साहलों के पास हुई लूट की चेन भी आरोपियों से बरामद हुई है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले पंडोरा मोहल्ला श्मशानघाट के पास भी एक महिला से वाली छीन ली थी, लेकिन वाली आर्टिफिशियल थी, इसलिए महिला की ओर से मामला दर्ज नहीं करवाया गया था। लेकिन पूछताछ में इस वारदात की बात भी सामने आई है।
भास्कर न्यूज | नवांशहर
भुच्चरांमोहल्ला स्थित गुरू बेरी के पास वीरवार रात को मोटरसाइकिल पर महिला की बाली छीनने वाले गिरोह में दो नहीं, बल्कि तीन बी-टेक छात्र शामिल थे। तीनों ने अपना गिरोह बना रखा था। दो मोटरसाइकिल पर वारदात करते, जबकि तीसरा रैकी करता उन्हें लूट में सहायता करता था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से वीरवार को कांता देवी से लूटी बाली दो अन्य वारदातों में लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसएचओ राज कुमार ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि नई आबादी निवासी हरप्रीत सिंह, श्री नगर के जवाहर नगर निवासी अरुणदीप जगरांवा के भुवनेश नशे के आदी थे। तीनों ने लूटपाट का गिरोह बना रखा था। तीनों में से एक लूट की जगह पर रेकी करता या उनकी मदद के लिए काम करता, जबकि बाकी के दो मोटरसाइकिल पर लोगों के बालियां या चेन आदि झपटते।
तीनों बी-टेक के पांचवें समेस्टर के छात्र हैं तथा कालेज ने अरुण मुकेश को हास्टल से भी निकाल दिया था, जिसके बाद दोनों पीजी में रहने लगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को श्रीनगर का अरुणदीप घासमंडी में रेकी कर रहा था, जबकि भुवनेश हरप्रीत मोटरसाइकिल पर थे। हरप्रीत क्योंकि लोकल ही था तथा उसका घर भी उसी इलाके में है, इसलिए वह आसानी से पहचान लिया गया तथा उसके बाद लड़ी मिलती गई। आरोपियों से बाली बरामद कर ली गई है।