- Hindi News
- शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हटा लिया गया बहराम का टोल प्लाजा, लोगों में खुशी की लहर तो बैरियर पर काम क
शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हटा लिया गया बहराम का टोल प्लाजा, लोगों में खुशी की लहर तो बैरियर पर काम करने वाले 60 कर्मचारी हुए बेरोजगार
बहराम टोल बैरियर का दृश्य, जिसे शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हटा लिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था हो
समाजसेवक प्रदीप शर्मा ने कहा कि टोल हटते ही वाहनों की स्पीड बढ़ गई है। सड़क पर हादसे हों, इसलिए जिला पुलिस टोल वाले स्थान पर ट्रैफिक पुलिस नाका लगाए और ट्रैफिक स्पीड को कम रखा जाए ताकि हादसे हो सकें।
टोल कंपनी ने नहीं बनवाईं सड़कें
अंकितशर्मा ने कहा कि टोल लगने से सात साल पहले लोगों को आस थी कि सड़कें बढ़िया बनेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हर छह महीने बाद सफेद पट्टियां जरूर सड़क पर लगती थीं, जबकि गड्ढे बरकरार हैं। छह महीने पहले सड़क पर मात्र पैचवर्क हुआ, पैचवर्क बारिश में निकल गया। बंगा में ट्रैफिक लाइटें लगीं, सब-वे मार्ग बना, रोड पर नया कार्य हुआ। हालांकि लोगों से करोड़ों रुपए इकट्ठे हुए।
अब बस किराया कम हो : भैरो सिंह
गौपुत्रसेना के भैरो सिंह राजपुरोहित ने कहा कि टोल हटने से सरकार निजी सरकारी बसों में किराए के जमा टोल का पांच रुपए टैक्स कम करके लोगों को राहत दे। टोल लगने से रोपड़ से लेकर फगवाड़ा के बीच चलने वाली सभी बसों का किराया टोल के हिसाब से बढ़ा दिया गया है। मसलन अगर कोई चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए जाए या फिर नवांशहर से बंगा के लिए जाए तो उसके किराए में टोल टैक्स भी जुड़ा हुआ था।
सात साल बाद बहराम टोल बैरियर पर नहीं कटी पर्ची
जगदीश लाल कलसी | बंगा
आखिरसात साल बाद रोहन राजदीप कंपनी का टोल टैक्स बैरियर बहराम से हटा लिया गया। शुक्रवार रात्रि 12 बजे के बाद बैरियर पर कोई पर्ची नहीं काटी गई, जबकि बैरियर पर बहराम पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे। 12 बजकर 10 मिनट के बाद टोल मुलाजिमों ने किसी भी वाहन की पर्ची नहीं काटी।
शुक्रवार सुबह से प्राइवेट बस चालक, कार, फोर व्हीलर अन्य हैवी गाड़ियों के चालक टोल देने के लिए रुके, मगर टोल कर्मियों ने उन्हें टोल उठा लिए जाने की जानकारी दी तो सभी के चेहरे पर खुशी रौनक देखने को मिली। उधर, टोल बैरियर के मैनेजर एचएस मिनहास ने कहा कि रोहन राजदीप के सीईओ के निर्देशों पर टोल वसूलने का काम शुक्रवार रात से बंद कर दिया गया था। बता दें कि कुराली के पास पहले तय सीमा खत्म होने के तीन साल बाद सुप्रीमकोर्ट के आदेशों पर टोल हटा था।
टोल हटाने से बेशक क्षेत्र के लोग खुश हैं मगर इस टोल बैरियर पर कार्यरत करीब 60 कर्मचारियों के च