- Hindi News
- हिन्दी बने रोजगार की भाषा : डॉ. रवि कुमार
हिन्दी बने रोजगार की भाषा : डॉ. रवि कुमार
हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. रवि कुमार।
भास्कर न्यूज | नवांशहर
आर्यसमाज नवांशहर की ओर से शनिवार को आरके आर्य कालेज में हिन्दी दिवस मनाया गया, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महामंत्री प्रेम कुमार भारद्वाज मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के हिन्दी विभाग के हेड डा. रवि कुमार, पंजाब यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार रामगढ़िया कालेज लुधियाना की प्रिंसिपल डा. नरिंदर कौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी मेहमानों ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की।
इस दौरान अपने संबोधन में डॉ. रवि कुमार ने आधुनिक समय में हिन्दी के राजभाषा स्वरूप के महत्व पर चर्चा की तथा कहा कि हिन्दी ही देश को जोड़ने की भाषा है तथा इसे रोजगार से जोड़ना जरूरी है। जब हिन्दी रोजगार की भाषा बन जाएगी तो इसका प्रचार प्रसार अपने आप बढ़ेगा। डा. अशोक कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को हिन्दी के साथ जुड़ने तथा आने वाल समय में हिन्दी पठन पाठन के साथ रोजगार के अवसरों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी विद्यार्थियो को हिन्दी को व्यवहारिक रूप में अपनाने का आह्वान किया। प्रिंसिपल डा. नरिंदर कौर ने विद्यार्थियों को हिन्दी वाचन में आने वाली समस्याओं अवगत करवाया। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रेम कुमार भारद्वाज ने आर्य समाज का हिन्दी के उत्थान में योगदार पर प्रकाश डाला तथा हिन्दी को सरकारी रोजगार की भाषा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को अंग्रेजी की जगह हिन्दी अन्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर कालेज प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान एडवोकेट देशबंधु भल्ला, सेके्रटरी जेके दत्ता, आर्य समाज के वाइस प्रधान विनोद भारद्वाज, मंत्री जिया लाल शर्मा, प्रचार मंत्री अरविंद नारद, सुरिंदर मोहन, विकास नारद, वरिंदर सरीन, बख्तावर सिंह, विपन तनेजा, राकेश पिंका, कुलवंत राय शर्मा, अरूणेश शर्मा, प्रिंसिपल एसके बारिया, प्रिंसिपल डीएएन कालेज आफ एजुकेशन डा. सरोज भल्ला, प्रिंसिपल बीएलएम गल्र्ज कालेज मीनाक्षी शर्मा, प्रो. संजीव डाबर, प्रो. विनय सोफट आदि उपस्थित थे। मंच संचालन आर्य कालेज के हिन्दी विभाग के हेड प्रो. संजीव डाबर ने किया।