- Hindi News
- नवांशहर के बस अड्डा यहां से दिल्ली के लिए सीधी बस मिल जाती थी।
नवांशहर के बस अड्डा यहां से दिल्ली के लिए सीधी बस मिल जाती थी।
नवांशहर के बस अड्डा यहां से दिल्ली के लिए सीधी बस मिल जाती थी।
नवांशहर सीधे आने में हुई परेशानी
दिल्लीके रहने वाले सुनील कुमार जोशी ने बताया कि वे नवांशहर के पंडोरा में सती माता के दर्शन करने बच्चों के साथ साल में एक-दो बार जरूर आते हैं। मगर दिल्ली के आईएसबीटी पर पहुंचे तो पता चला कि नवांशहर को जाने वाली सीधी बस सर्विस बंद कर दी गई है। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
दोबारा शुरू हो बस सेवा
राहोंमें सतगुरु दर्शन धार्मिक संस्थान के सेवादार जोगिंदर कुमार (65) ने बताया कि वह दिल्ली के रानीबाग के रहने वाले हैं। उन्हें महीने में एक-दो बार अपने घर जाना होता है। पिछले तीन हफ्ते से बंगा से दिल्ली को जाने वाली नवांशहर डिपो की सीधी बस सर्विस बंद होने से उन्हें दिक्कत पेश रही है।
पैसे और समय का नुकसान
दिल्लीसे संजय छाबड़ा नवांशहर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हैं। बताया कि वह दिल्ली से नवांशहर इसी बस में आते थे मगर आज पहली बार उन्हें बसों के चक्कर में समय पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ा। बार-बार बसें बदलने से परेशानी अलग उठानी पड़ी। यहां सीधी बस में घंटे लगते हैं वहीं अलग-अलग बसों में आने से 8 घंटे लग गए।
रोडवेज विकलांगों का तो ध्यान रखे
गांवसूरापुर के रहने वाले गुरमीत सिंह पाबला ने बताया कि वह विकलांग हैं। उनका इलाज दिल्ली में एक प्राइवेट हस्पताल में चलता है। एक-दो महीने बाद नवांशहर से सीधी चलने वाली बंगा-दिल्ली बस सेवा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। बस सेवा बंद होने से उन्हें परेशानी पेश आने लगी है।
^इस बस सेवा को इसलिए बंद किया गया है क्योंकि नवांशहर रोडवेज की बस ले जाने में प्रति किलोमिटर लगभग 30 रुपए का खर्च आता था, जबकि आमदन 10 रुपए होती थी। इसलिए विभाग को लगभग 20 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा था। इसके इलावा इस रूट पर सवारियों की संख्या भी कम होती थी। अगर लोगों को इस बस सर्विस के बंद होने पर परेशानियां उठानी पड़ रही हैं तो आने वाले समय इस सेवा को फिर से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। बलविंदरसिंह, जीएमपंजाब रोडवेज एसबीएस नगर
घाटे के चलते बंद हुई नवांशहर-दिल्ली रोडवेज बस सेवा
एसके जोशी | नवांशहर
नवांशहरसे दिल्ली जाने वाली एकमात्र पंजाब रोडवेज नवांशहर की बस सेवा बंद हो गई है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब दिल्ली