व्यक्ति से तीस बोतल शराब बरामद
नवांशहर | जाडलापुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 30 बोतल शराब बरामद की है। थाना सदर के चौकी इंचार्ज रमन कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान गांव किशनपुरा-भानमजारा मार्ग पर शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की। आरोपी जाडला वासी सरबजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।