पोजेवाल और बंगा में राहगीरों को लूटा
पुलिसथाना पोजेवाल और थाना सदर ने लूट की दो अलग अलग वारदातों के संबंध में दो मामले अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज किए हैं। यहां पोजेवाल में अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे एक सुनार पर हमला करके लुटेरे उसका बैग छीन कर भाग गए। बैग में कुछ नकदी सोने का सामान भी था। इस घटना के संबंध में थाना पोजेवाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि गांव अटाल मजारा का रहने वाले दुकानदार ने बताया कि वह 9 सितंबर को पोजेवाल में अपनी सुनार की दुकान बंद करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापिस जा रहा था। शाम करीब सवा सात बजे जब वह गांव जीतपुर के पास पहुंचा तो पीछे से किसी वाहन पर सवार होकर आए दो युवकों ने पीछे से उसके सर में किसी चीज से वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। चोट इ|ी जबरदस्त थी कि वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके चलते हमलावरों ने उसके पास से बैग छीन लिया जिसमें सोने का सामान नकदी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में पीड़ित को उपचार के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसी तरह थाना बंगा सदर पुलिस ने एक दंपति को चाकू दिखाकर लूटने के अरोप में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि गांव साहलों के रहने वाले रेशम सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि 9 सितंबर को बाद दोपहर करीब 3 बजे वह अपने मोटरसाइिकल पर अपनी प|ी के साथ नवांशहर से गांव लौट रहे थे। जब वे साहलों गेट के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइिकल सवार दो युवकों ने जिनके पास चाकू था दिखाकर उन्हें मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया। जैसै ही उन्होंने मोटरसाइकिल रोका तो लुटेरों ने उनकी प|ी के कान से एक बाली गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।