पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजंस सरकार के समक्ष उठाएंगे बुढापा पेंशन में वृद्धि की मांग

सीनियर सिटीजंस सरकार के समक्ष उठाएंगे बुढापा पेंशन में वृद्धि की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर में आयोजित बैठक में मौजूद एसोसिएशन के सदस्य।

भास्कर न्यूज | नवांशहर

सीनियरसिटीजन एसोसिएशन ने बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य मांगों के संबंध में सरकार तक बात पहुंचाने के लिए जिले के तीनों विधायकों को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। यह फैसला यहां दिलबाग हाल में एससिएशन अध्यक्ष डा. जेडी वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। एसोसिएशन के महासचिव प्रोफेसर एसके बरूटा ने बताया कि पंजाब में जनसंख्या का 10 फीसदी हिस्सा सीनियर सिटीजन का है। इतनी कम संख्या होने के बावजूद सरकार उन्हें 250 रुपए प्रति माह के अनुसार पेंशन देती है। इसके चलते एसोसिएशन की मांग है कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर कम से कम एक हजार रुपए किया जाए। इसी तरह जिले गांवों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सैंटर, ओल्ड एज होम्ज की व्यवस्था की जाए।

सरकार से यह भी मांग की जाएगी कि सरकारी अस्पतालों में सीनियर सिटीजन के लिए फिजियोथरैपी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। सरकार की ओर से पुलिस विभाग में नियुक्त किए गए नोडल आफिसर्ज के संबंध में जानकारियां दी जाएं, इस सबके अलावा पंजाब सरकार की अक्तूबर 2013 की नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर सिटीजन के लिए जिला स्तर पर कमेटियां बनाई जाएं। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में नोडल अफसर नियुक्त किए जाएं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उक्त मांगों को प्रमुक्ख रखते हुए एसोसिएशन की ओर से सीपीएस चौधरी नंद लाल, बंगा के विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ, नवांशहर की विधायक गुरइकबाल कौर बबली को एक मांग पत्र दिए जाने के संबंध में फैसला किया गया है। बैठक में उपकार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने सदस्यों से कन्या भ्रूणहत्या, नशा रोकने बच्चों में संस्कार पैदा करने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर सुशील कुमार, सुभाष रोड़ा, इकबाल सिंह, रविंदर सरीन, जवाहर सिंह, अजैब सिंह, केए गौड, रामधन चौधरी, हुस्न लाल बाली, महिंदर पाल भी मौजूद रहे।