पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोपड़ा परिवारों का वार्षिक मेला 17 को

चोपड़ा परिवारों का वार्षिक मेला 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग बारे जानकारी देते हुए चेयरमैन प्रेम चोपड़ा अन्य।

भास्कर न्यूज | नवांशहर

सतीमाता चोपड़ा परिवार कमेटी की ओर से 9वें श्राद्घ पर 17 सितंबर को पंडोरा मोहल्ला के श्मशानघाट के पास सती माता मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सती माता चोपड़ा परिवार कमेटी की एक बैठक कमेटी प्रधान अशोक चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। अशोक चोपड़ा ने बताया कि मेले से पहले 16 सितंबर को भगवती जागरण करवाया जाएगा। अगले दिन सुबह हवन यज्ञ मेले होगा। दोपहर के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। मौके पर चेयरमैन प्रेम चोपड़ा, सेक्रेटरी महेश चोपड़ा, कैशियर विशाल चोपड़ा, संजीव चोपड़ा, विनोद चोपड़ा, दविंदर चोपड़ा (औड़), सुरिंदर चोपड़ा, राकेश चोपड़ा, दविंदर, धरमिंदर चोपड़ा, दविंदर कौड़ा, रजिंदर चोपड़ा, अर्जुन चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, राजीव चोपड़ा, हरीश चोपड़ा, प्रवेश चोपड़ा भी मौजूद थे।