- Hindi News
- मनजिंदर वालिया चौथी बार बने आढ़तियों के प्रधान
मनजिंदर वालिया चौथी बार बने आढ़तियों के प्रधान
आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव के उपरांत चुने गए प्रधान मनजिंदर वालिया साथी आढ़तियों के साथ।
भास्कर न्यूज | नवांशहर
आढ़तीएसोसिएशन का शनिवार को तीन साल के िलए चुनाव हुआ। इस दौरान मनजिंदर वालिया को सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान चुन लिया गया। वालिया को लगातार चौथी बार तीन साल के लिए एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव अकाली नेता मक्खन सिंह ग्रेवाल ने रखा, जिस पर सभी मेंबर सदस्यों ने सहमति जताई। वालिया ने प्रधान बनाने के लिए सभी मेंबर साथियों का आभार जताया है।
वालिया ने कहा कि वह आढ़तियों के हकों के लिए पहले की तरह की काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आढ़ती किसान का नाखुन मांस का रिश्ता है तथा दोनों ही पंजाब की इकानमी के रीड हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन के मेंबर उनका पहले की तरह साथ देते रहेंगे तथा वह उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनें देंगे।
मौके पर रंधीर सेन मैहन, एनडी दुग्गल, गिरीश मैहन, मक्खन सिंह ग्रेवाल, जोगिंदर पाल, शाम सुंदर जाडला, विकास सोनी, हरविंदर गुलाटी, बलदेव सिंह, हरजीत सिंह, गोपाल सोनी, राजेश सेखड़ी, पुनीत शर्मा, भारत सोनी, दविंदर कौड़ा, गुरविंदर जौहल, विक्की, कुलदीप कुमार, टिंकू, हरजिंदर अटवाल, विनय कुमार, ऋषिकांत टिंकू, राकेश ओहरी, सुरिंदर कुमार, राजेश कुमार जोनी, बख्तावर सिंह, चमन लाल सोनी आदि उपस्थित थे।