पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर के आदर्श बाल विद्यालय सीनियर सैकंडरी स्कूल में बनाए गए माडलों के साथ बच्चे, साथ में हैं स्कूल स्टाफ अन्य।

भास्कर न्यूज | नवांशहर

बंगामार्ग पर स्थित आदर्श बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्री केजी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रिंसिपल आईएम दत्ता ने बताया कि प्राइमरी, मिडिल हाई जोन वर्ग के बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों में मुख्य रूप से बर्फ का बना घर, पांंच पैसे के सिक्कों का मॉडल, प्रदूषण, पंजाबी संस्कृति, गांव का दृश्य, कृषि पर आधारित, जंगल, चिड़ियाघर, मार्डन पार्क आदि मानव के जीवन पर आधारित झांकी को प्रस्तुत किया गया। तिलक राज सहजपाल ने बताया कि प्राइमरी जोन वर्ग में पांचवीं-ई-टू कक्षा की छात्रा इंदरप्रीत कौर जसमीत कौर ने पहला, पहली कक्षा-ई-टू के छात्र सुखनम पांचवीं कक्षा ई-वन के दिनेश ने भी दूसरे, पांचवीं इ-टू कक्षा की छात्रा राजमीत कौर ने तीसरे स्थान पर रहे।

मिडिल हाई जोन वर्ग में छटी ई-वन कक्षा की छात्रा अंशुमन ने पहला, नौवीं ई-वन के छात्र रघुवीर टूर ने दूसरा, बाहरवी कक्षा के रोहित सपरा ने तीसरा स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विजय शर्मा ने बताया कि बच्चों की ओर से प्रदर्शित किए गए सभी माडलों को तैयार करवाने में आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका गुरचरण कौर संतोष कुमारी ने विशेष योगदान दिया। उन्होंने बताया कि उक्त विजेता बच्चों को स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में तिलक राज, विजय शर्मा, रितु जोशी, गुरचरण कौर, संतोष कुमारी, कुलवंत कुमार, कशमीर सिंह, अजय कुमार, पंकज कुमार स्टाफ सदस्य, माता-पिता बच्चे मौजूद रहे।