राजवंत बबीता ने सजाई सबसे सुंदर रंगोली
नवांशहर के आरके आर्य कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे रंगोली बनाते हुए। भास्कर
भास्कर न्यूज | नवांशहर
राहोंमार्ग पर स्थित आरके आर्य कालेज में जागृति मंच की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजवंत कौर बबीता की रंगोली को पहला, कीरती और मनप्रीत की रंगोली को दूसरा जसप्रीत और प्रिया का रंगोली को तीसरे स्थान के लिए चुना गया। कालेज छात्राओं की ओर से कन्या भ्रूण हत्या, पंजाबी विरसा, गणपति जी और कुदरती नजारों को दर्शाते हुए दृश्यों को रंगों के जरिए आकार दिए गए। इस दौरान सरोज भल्ला मसेज संघू निर्णायक मंडल में शामल रहीं। इस मौके पर कालेज प्रिंसीपल डा. एसके बारिया, आर्य प्रतिनिधी सभा के महासचिव प्रेम भारद्वाज, आर्य समाज नवांशहर के उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, एडवोकेट जेके दत्ता, देश बंधू भल्ला, प्रोफेसर मृदुला कालिया, प्रोफेसर एसके पुरी, डा, रेनू कारा, प्रोफेसर अंबिका, डा. जसवीर कौर भी मौजूद रहे।