- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों को आज भेजी जाएगी राहत सामग्री
बाढ़ पीड़ितों को आज भेजी जाएगी राहत सामग्री
नवांशहर| पंजाबसरकार जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जिले के दानी सज्जनों द्वारा जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहायता सामग्री भेजी जा रही है। डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे बंगा क्षेत्र से एसडीएम अरविंद कुमार के नेतृत्व में राहत सामग्री चंडीगढ़ भिजवाई जाएगी, जहां से जहाज के माध्यम से यह जम्मू कश्मीर भेजी जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि कुदरती आपदा से जूझ रहे लोगों की सहायता करके अपना फर्ज अदा करें।