पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन 2735 बच्चों ने पी पोलियोरोधी बूंदें

पहले दिन 2735 बच्चों ने पी पोलियोरोधी बूंदें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | सिविलसर्जन डा. र्धमपाल ने बताया कि माईग्रेटरी पल्स पोलियो राउंड के पहले दिन रविवार को जिले में 0-5 साल के कुल 2735 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।

पीएचसी सुज्जों के तहत 128, सड़ोआ में 144 , मुजफ्फरपुर में 722, राहों शहर में 181, बलाचौर शहरी में 206, बलाचौर ग्रामीण क्षेत्र में 484, मुकंदपुर में 209, नवांशहर में 392 और बंगा में 269 बच्चों को यह दवा पिलाई गई। यह मुहिम 22 23 सिंतबर को भी जारी रहेगी।

मौके पर डा. रमेश कुमार, डा. कुलदीप राय, किरपाल सिंह झल्ली, मंग गुरप्रसाद, मदन लाल, सुशील कुमार, मनजीत कौर, रिम्पी सहोता भी मौजूद रहे।

नवांशहर में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाते हुए सिविल सर्जन डा. धर्मपाल।