पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य शिव मुनि के जन्मोत्सव पर बाढ़ पीड़ितों को भेजे कपड़े

आचार्य शिव मुनि के जन्मोत्सव पर बाढ़ पीड़ितों को भेजे कपड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीवर्धमानजैन सेवा संघ की ओर से जैन संत शिव मुनि महारज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में जम्मू-कशमीर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रभावित लोगों के लिए कपड़े भेजे गए हैं। संघ अध्यक्ष मुनीष जैन और महासचिव रतन जैन ने बताया कि जैन संत रमणीक मुनि की प्रेरणा से तीन सौ कपड़े भेजे जिसमें 117 गर्म टी शर्ट, 53 गर्म पजायमे, 100 बच्चों के कपड़े और 20 लेडीज कोटी भेजे गए हैं। रेलवे रोड से यह समान नवकार मंत्र जाप करके किया गया।

एसएस जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर जैन महामंत्री केके जैन ने संघ के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर नेम कुमार जैन, अनिल जैन लाली, अचल जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, भूषण जैन, वैभव जैन, रोहित जैन भी मौजूद रहे।