पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी मैडम ‘स्वच्छता’ देखनी है तो पंडोरा मोहल्ला देखें

डीसी मैडम ‘स्वच्छता’ देखनी है तो पंडोरा मोहल्ला देखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीअनंदित्ता मित्रा ने वीरवार को एसडीएम दफ्तर के गेट के बाहर से शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उनके साथ अफसरों ने भी हाथ में झाडू उठाया, लेकिन कैमरे की क्लिक बाइट होने के साथ ही प्रशासन का स्वच्छता अभियान छू मंत्र हो गया। इसी दौरान किसी ने पंडोरा मोहल्ले में फैली गंदगी का मसला उठा दिया तो नगर कौंसिल के अधिकारी पंडोरा मोहल्ले का बंद सीवरेज खुलवाने वहां पहुंच गए।

सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सन 2019 में मनाई जाने वाली 150वीं जयंती तक स्वच्छ भारत के सपने को सच करने का संकल्प लिया गया है। इसी के तहत जिले में इस मुहिम की शुरुआत डीसी ने की।

इस दौरान किसी ने उन्हें पंडोरे मोहल्ले में श्मशानघाट के पास से गुजरने वाली सड़क की हालत देखने के लिए कहा, तो वह वहां पहुंच गईं। सड़क पर गंदा पानी भरा था। कई साल पहले बने दो शौचालयों में से एक टूट चुका था, तो दूसरा स्वच्छ भारत के अभियान को मुंह चिढ़ा रहा था। डीसी के वहां पहुंचने के चंद मिनटों बाद नगर कौंसिल ईओ गुरबख्शीश सिंह भी वहां पहुंच गए तथा रुकेे हुए सीवरेज को खोलने की कार्रवाई शुरू की गई। उधर डिप्टी कमिश्नर अनदित्ता मित्रा ने स्वच्छ भारत अभियान में लोगों को सहयोग देने की अपील की है।

उपकार सोसायटी ने कराई सफाई

उपकारकोआर्डिनेशन सोसायटी ने स्वच्छ भारत मुहिम के तहत गढ़शंकर रोड पर बिजली घर के ठीक सामने लगा गंदगी का ढेर उठवाया। सोसायटी सदस्य सफाई करने तो झाडू लेकर पहुंचे थे, लेकिन ढेर देख कर समझ में आया कि यह झाड़ू वाला नहीं बल्कि जेसीबी से हटने वाला ढेर है। सोसायटी के संस्थापक सदस्य जेएस गिद्दा ने बताया कि संस्था की ओर से किराए पर जेसीबी मंगवाकर ढेर हटवाया गया है तथा लोगों से वहां गंदगी फेंकेने को कहा।

कांग्रेसनेता नारंग ने भी लगाया झाड़ू

प्रधानमंत्रीनरिंदर मोदी के आह्वान पर शुरू की गई स्वच्छ भारत मुहिम की जिले में शुरूआत पर कांग्रेस नेता राज कुमार नारंग ने भी जिला अधिकारियों के साथ झाडू़ लगाया। राज कुमार नारंग तब तक झाड़ू लगाते रहे, जब तक कि सभी अधिकारी झाड़ू लगाने से हटे नहीं। उन्होंने भी मीडिया के वहां से चले जाने के बाद ही झाडू छोड़ा। उन्होंने नरिंदर मोदी की स्वच्छ भारत मुहिम की सराहना की तथा कहा कि अपने आसपास को साफ सुथरा रखना हम सबका फर्ज है।