क्बाड़ में छुपाकर लाई चूरा-पोस्त बरामद
नवांशहर| सीआईएस्टाफ ने दो क्विंटल चूरापोस्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मुकंदपुर में मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ पुलिस के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि सूचना का आधार पर वाई प्वाईंट अप्परा रोड मुकंदपुर एक ट्रक में लदे कबाड़ की तलाशी ली तो उसमें से दो क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बलाचौर के गांव घमौर के रहने वाले दिलावर चंद और सिंबल मजारा के रहने वाले गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।