पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जग्गू गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

जग्गू गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नवांशहर,फगवाड़ा

चारफरवरीको नवांशहर कोर्ट में गैंगस्टर अकुल कुमार उर्फ खत्तरी को पेशी के बाद फरीदकोट जेल लौट रहे पुलिस वालों को गोली मार गैंगस्टर काे छुड़वाने की साजिश में शामिल 2 युवकों को फगवाड़ा सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्टल, 10 रौंद और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

डीएसपी कार्यालय में पत्रकारों से एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने बताया कि एसपी अश्वनी कुमार अौर डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है। इसमें थाना सदर एसएचओ सुरिंदर सिंह और सीअाईए स्टाफ के परमजीत सिंह भी शामिल हैं। टीम ने मंगलवार को मेहटां मेहली-बाईपास पर गांव गौंसपुर के निकट नाकाबंदी कर रखी थी।

इस दौरान नवांशहर से मोटरसाइकिल (नंबर पीबी 07-4480) पर रहे 2 युवकों को रोक कर तलाशी ली तो उनसे 2 पिस्टल, 10 रौंद बरामद किए गए। गया। उनकी पहचान प्रभजोत सिंह निवासी जलालाबाद और जरमनजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पूछताछ में प्रभजोत ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

उसने बताया कि वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है। जग्गू फरीदकोट जेल में बंद है। वह अक्सर मनी बुलड़ निवासी रईया (अमृतसर) के पास आता-जाता था। प्रभजोत के मुताबिक, मनी ने अपने घर में बैठकर जग्गू गैंग के सदस्य अकुल कुमार उर्फ खत्तरी जाे जग्गू के साथ ही फरीदकोट जेल में बंद है, को छुड़वाने की प्लानिंग की थी।

चार फरवरी को मनी ने अपने साथियों सहित पुलिस पर फायरिंग कर अकुल को छुड़वाया था। प्रभजोत ने यह भी बताया कि मनी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्टल को बंगा के पास मिट्टी में दबा दिया था। वह उस पिस्टल को वहां से ले आया था। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में शामिल होने के आरोप में दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...