गुप्त नवरात्र में हनुमान पूजन देता है शुभ फल
मंगलवारकोचन्द्र दर्शन के साथ ही अति शुद्ध वसंतीय गुप्त नवरात्र आरंभ हो गए। शिवाला पं. जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी मंदिर के पं. भगवान दास ने बताया कि यह नवरात्र सर्व कामना प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ हैं।
गुप्त नवरात्र में कामदेव का जन्मोत्सव और भाग्य देवी सरस्वती का महत्वपूर्ण दिन बसंत पंचमी आता है। इन नवरात्रों का प्रारंभ मंगलवार और मंगल के नक्षत्र से हो रहा है इसलिए यह नवरात्र हनुमान की उपासना और अपनी किस्मत चमकाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। स्नेही मंदिर के हर्षवर्धन ने बताया कि इस दिन से माता सरस्वती आैर हनुमान जी के पूजन से फल मिलता है।
एसे करें हनुमान पूजन
पं.हर्षवर्धन ने बताया कि घर की उत्तर दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी के चित्र की विधिवत स्थापना कर पूजा की जाती है। हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प अर्पित कर उनका षडोशपचार पूजन किया जाता है। भक्त चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चांदी का वर्क (माली पन्ना) लेकर हनुमान जी के स्वरूप पर लगाकर पूजा करेंं।