पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

खाद-बीज विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद,कीटनाशकएवं बीज की दुकानों के लाइसेंस धारकों पर बीएससी एग्रीकल्चर की शर्त लगाए जाने के विरोध में बीज विक्रेताओं ने दुकानें बंद रख केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

खाद-बीज विक्रेताओं ने अपनी मांग के संबंध में डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल को मांग पत्र भी सौंपा। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को दोआबा सीड एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के जिला प्रधान महिंदरपाल सिंह खालसा ने कहा कि केंद्र की तरफ से कीटनाशक आैर बीज बेचने वालों के लिए साइंस ग्रेजुएट संबंधी रखी गई शर्त ठीक नहीं है। जब दुकानदार कोई दवा या बीज बनाता ही नहीं, तो उस पर इस तरह की शर्त क्यों? वह सालों से इस व्यापार में हैं तथा सभी दवाओं पर उन्हें इस्तेमाल करने की विधि लिखी रहती है। दवाएं आैर खाद यूनिवर्सिटियां रिसर्च के बाद ही बिकने देती हैं। सरकार को इस फैसले को तुरंत वापिस लेना चाहिए। सरकार का यह नियम नए विक्रेताओं के लिए तो भले ही लागू हो, लेकिन सालों से दुकानें कर रहे लोगों पर यह लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले के विरोध में पंजाब भर के साथ-साथ जिले के सभी कीटनाशक, खाद एवं बीज विक्रेताओं ने नवांशहर, राहों, बलाचौर, बंगा, मुकंदपुर, औड़, पोजेवाल, काठगढ़ आदि में पूर्ण बंद रखा। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने अपने फैसले में संशोधन किया तो इसके खिलाफ कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान किरती किसान यूनियन के नेता सुरिंदर बैंस एडवोकेट दलजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया तथा उन्हें हर तरह के संघर्ष में साथ का भरोसा दिया। मौके पर उत्तम सिंह सेठी, कर्ण दत्ता, त्रिलोक सिंह सेठी, कुलदीप सिंह राहों, संदीप जोशी, राकेश कु मार, राकेश, संजय, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, गुरिंदर सिंह आदि हाजिर थे।

डीसी दफ्तर के आगे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एसोसिएशन के सदस्य। -भास्कर

इस उम्र में कहां से करेंगे एग्रीकल्चर की डिग्री

एसोसिएशनके प्रधान महिंद्रपाल सिंह खालसा ने कहा कि बीज आैर खाद की नई दुकानें खोलने वालों के लिए तो यह शर्त मानी जा सकती है पर सालों से दुकानें कर रहे दुकानदार अब इस उम्र में एग्रीकल्चर की डिग्री कहां से करेंगे। खाद आैर बीज की दुकानें करने वाले व्यापारियों को तंग करने की यह सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो दुकानदार बेमियादी हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं...