मुआवजे को लेकर किसानों ने दी संघर्ष की चेतावनी
नवांशहर | मटरके घटिया बीज मामले में सीएम की घोषणा के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने पर किरती किसान ने यूनियन ने संघर्ष की चेतावनी दी है। यूनियन के जिला प्रधान सुरिंदर सिंह बैंस और हरमेश सिंह ढेसी ने कहा कि किसान के संघर्ष के बाद सीएम ने उनके साथ बैठक कर मुआवजे का आश्वासन दिया था। इसके बाद सीएम ने मुआवजा राशि देने संबंधी घोषणा भी कर दी। मगर इसके बावजूद आज तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली।