पांच ग्राम हेरोइन के साथ दंपति को पकड़ा
नवांशहर | थानामुकंदपुर पुलिस ने कार सवार दंपति से 5 ग्राम हेरोइन पकड़ी। एएसआई कश्मीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने दो रस्ता गांव झिंगड़ां के पास कार रोककर तलाशी ली तो सवारों के पास 5 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी जिला होशियारपुर के टांडा निवासी लखविंदर आैर उसकी प|ी सुमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।