पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक को हमला कर जख्मी किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों पर बलाचौर थाने में मामला दर्ज

भास्करसंवाददाता | नवांशहर

थानाबलाचौर पुलिस ने एक युवक पर हमला करने के आरोप में आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव बछोड़ी के रहने वाले युवक हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 6 फरवरी की शाम करीब साढ़े 4 बजे जब वह सरकारी ट्यूबवेल कौलगढ़ के पास पहुंचा तो आधा दर्जन युवकों जिनके पास हथियार थे, ने उस पर हमला कर दिया। इसके चलते वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसके भाई जसवीर ने उसे सिविल अस्पताल बलाचौर में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों गांव कौलगढ़ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गोपी, करमजीत सिंह, दिलावर उर्फ दुल्ला, मनजिंदर सिंह पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...