वालंटियरों ने पर्चे बांट फुलाए अधिकारियों के हाथ-पांव
रेलवेस्टेशन पर श्री नांदेड़ साहिब जाने के लिए जुटी भीड़ का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी वर्कर सुबह 6.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। आप वर्करों ने गाड़ी में बैठे यात्रियों में पार्टी की प्रचार सामग्री बांटनी शुरू कर दी।
आप वर्करों द्वारा ट्रेन में बैठ रहे यात्रियों को प्रचार सामग्री बांटे जाने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आप वर्करों इस तरह प्रचार करने की बात कहते हुए कहा कि ये सरकारी आयोजन है कि किसी राजनीतिक दल का। इसके बाद आप वर्कर वहां से चले गए। आप के यूथ विंग इंचार्ज सतनाम जलवाहा, गगन अग्निहोत्री ने बताया कि आप की शुरु की गई परिवार जोड़ो मुहिम के तहत वे शहर में सुबह प्रचार कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास काफी संख्या में लोगों को पहुंचते देख वे रेलवे स्टेशन पर प्रचार करने लगे। लेकिन वहां पर सत्ता पक्ष के नेताओं प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने उन्हें प्रचार करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से शुरु की गई परिवार जोड़ो मुहिम काफी कामयाब हो रही है। प्रचार करने वालों में नितिन कुमार, सौरव कुमार, लक्की ऐरी, मनजीत पाबला, डा. सुरिंदर मल्ली, सुरिंदर संघा, गौरव पुरी, सन्नी जुनेजा आदि भी उपस्थित थे। बल्लू रोमी भी पहुंचे संगत को सीऑफ करने रेलवे स्टेशन पर पहली बार उमड़ी भीड़ के कारण कांग्रेस नेता ललित मोहन पाठक बल्लू एवं रमन खोसला भी खुद को वहां आने से नहीं रोक पाए। नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक एवं कांग्रेस नेता रमन खोसला, राकेश उम्मट पिंका ने ट्रेन से जा रहे यात्रियों से मुलाकात की तथा उनका कुशल मंगल पूछा। उन्होंने लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाने के सरकार के फैसले पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि अकाली-भाजपा सरकार अब फिर से सत्ता में नहीं आने वाली।
आप द्वारा दिया गया पंफ्लेट पढ़ती हुई महिला। -भासकर