आतंकवाद के खिलाफ शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन
शिवसेना हिन्दुसतान के नेताओं को मिल रही आतंकवादी धमकियों के विरोध में शिव सैनिकों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया तथा आतंकवाद का पुतला फूंका तथा जिला प्रशासन को मांगपत्र भी दिया।
इससे पहले सलोह रोड पर पार्टी दफ्तर के समक्ष पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रधान नरिंदर राठौर तथा नेता वरुण सोबती ने कहा कि शिव सैनिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे पहले भी कई बार उन्हें आतंकी धमकियां मिलती रही हैं तथा उनके नेताओं पर हमले होते रहे हैं, लेकिन इस सबके बावजूद पुलिस प्रशासन ने उनकी बात पर ध्यान नहीं देते हुए अभी तक इस तरह की धमकियां देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया। शिवसैनिकों ने आतंकी धमकियां देने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि एसएसपी दफ्तर के आगे आकंतवाद का पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पठानकोट पर किया हमला इस बात का गवाह है कि आतंकी किसी किसी ढंग से पंजाब को अशांत करने में लगे हुए हैं। वे पंजाब के हालात किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे तथा खालिस्तानी आतंकवादी हों या फिर कोई और वे आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
इस मौके पर पार्टी के जिला वाइस प्रधान अक्षय राठौर, शहरी प्रधान सुभाष चंद्र, अक्षय पंडित, तहसील प्रधान जसविंदर मोहर, सुरजीत राणा, अशोक चंडी, ब्लाक प्रधान जसवीर जोशी, बंगा तहसील प्रधान मुरारी जोशी, नितिन, सैक्रेटरी हरबंस लाल, बनारसी दास, मनदीप, रणजीत राणा, विवेक राणा, अंजू ठाकुर मौजूद रहे।
आतंकवाद के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते शिवसैनिक।
शिवसैनिकों की पुलिस से हुई नोंक झोंक
नवांशहर।सलोह रोड से शुरू होकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन जैसे ही चंडीगढ़ चौंक तक पहुंचा तो शिवसैनिकों की पुलिस के साथ धरना देने को लेकर नोंकझोंक हो गई। इसके बाद शिवसैनिक चंडीगढ़ चौंक की बजाए एसएसपी कार्यालय के आगे पहुंच गए तथा वहां पर करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद एसएसपी कार्यालय के समक्ष पुतला जलाया।