पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडोरा मोहल्ले में सीवरेज की समस्या को लेकर डीसी से मिला विकास मंच

पंडोरा मोहल्ले में सीवरेज की समस्या को लेकर डीसी से मिला विकास मंच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारकोनवांशहर विकास मंच पार्षदों का एक वफद डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल को मिला जिसमें मंच के सदस्यों ने पंडोरा मोहल्ले में सीवरेज की समस्या के बारे में डीसी को अवगत करवाया।

मंच के सदस्यों ने डीसी को बताया कि पंडोरा मोहल्ले में सीवरेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज के पाइप छोटे होने के कारण शहर का सारा पानी इस जगह पर आने की वजह से सीवरेज बलाक जल्द हो जाता है जिससे पानी सडक़ पर जमा हो जाता है।

सड़क पर पानी जमा होने के कारण सड़क लोगों को भारी मुशिक्लों का सामना करना पड़ता है और पानी जमा होने के कारण सड़क जगह-जगह से टूट रही है और सड़क तालाब का रूप धारण कर रही है। सदस्यों ने बताया कि नगर कौंसल को बिल्डिंग फीस से जो पैसे इक्कठा हुआ है वह इस जगह पर खर्च किया जा सकता है लेकिन इसके लिए डिप्टी डायरेक्टर की मंजूरी की जरूरत होती है। इस पूरे मामले के बारे में डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने कहा कि वह इस बारे एक्सईएन सीवरेज बोर्ड से बातचीत करेंगे खुद मौका भी देखेंगे।

इसके बाद ही वह इसका हल निकालेंगे। इस मौके पर अरूण दीवान, चेतन मेहता, मुकेश बिटटू, पार्षद वरिंदर चोपड़ा, पार्षद चंद्रमोहन पिंकी आदि मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल से बातचीत करते नवांशहर विकास मंच के सदस्य आैर पार्षद। -भास्कर

खबरें और भी हैं...