- Hindi News
- गलियों को पक्का करने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन
गलियों को पक्का करने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन
राहोंरोड पर स्थित वार्ड नंबर 13 के विकास नगर में रहने वाले लोगों ने वीरवार को जीएटू डीसी गीतिका सिंह को विकास नगर की गलियों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के नाम ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्रवासी नगर परिषद पूर्व पार्षद द्वारा क्षेत्र की सभी गलियों का विकास करवाए जाने के कारण रोष में हैं। लोगों का कहना है कि मेन डीपू वाली गली से टी प्वाइंट पर अरोड़ा निवास तक करियाना स्टोर से सलोह रोड को जोडऩे वाली गली को आज तक पक्का नहीं किया गया। इसी तरह खन्ना निवास से लेकर राजपाल अस्पताल को जाती गली उसके आगे मदल लाल बैंक वालों का गली आज भी कच्ची हालत में ही है। विकास नगर की मुख्य सडक़ से लेकर बाकि सभी ब्रांच गलीयों का निर्माण नहीं करवाया गया। जबकि कालोनी की कुछ सडक़ का निर्माण पिछले साल पहले इंटर ब्लाक टाइलों से करवाना था। सडक़ों के आधे-अधूरे निर्माणकार्य के कारण विकास नगर की इन गलियों में पिछले 20-25 वर्षो से रहने वाले लोग परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि उनके लिए आने-जाने के लिए एकमात्र यही मार्ग है। विकास नगर के रहने वाले रेशम सिंह, सुरजीत सिंह, हितेश सैंगर, रितेश चंदर सैंगर, खुशविंदर खन्ना, रजनी, दीपक मदान, अमरजीत कौर, जसबीर सिंह, परमजीत कौर, बलिहार सिंह, जसवंत राम, भजन सिंह, रमन कुमार, अमर नाथ, मदन लाल, गुरमुख सिंह, बूटा राम, राम लाल, किरना देवी, नरिंदर कौर, हरभजन सिंह, केशो राम, सत्या देवी, हरदिंदर कुमार, प्रिया, राजिंदर कुमार, निलम रानी, तरसेम लाल, भजन कौर, मनजीत सिंह, भगत सिंह, नवजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दिलावर राम, विक्रमजीत सिंह, तेजिंदर सिंह आदि ने कहा कि कुछ साल पहले सीवरेज वाटर सप्लाई लाइनें बिछाने के लिए खोदी गई इस सडक़ का निर्माणकार्य इंटर ब्लाक टाइलों से शुरू करवाया गया तो उन्हें खुशी थी कि इस सडक़ का पूरा निर्माण करवाया जाएगा और उन्हें पेश रहीं समस्याएं हल हो जाएंगी, लेकिन आधी गली तक निर्माण करवाने के बाद रोक दिया गया है, जिस कारण नगर परिषद प्रशासन के प्रति उनमें रोष व्याप्त है।
नवांशहर के विकास नगर में गलीयों के निर्माण कार्य करवाने के सम्बंध में जीएटू डीसी गीतिका सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए लोग।