- Hindi News
- आईलेट्स स्टूडेंट का दोस्त ने गला रेता, दुकानदार ने बचाया
आईलेट्स स्टूडेंट का दोस्त ने गला रेता, दुकानदार ने बचाया
शिवम ने तो अपनी जिम्मेदारी निभा दी अब डॉक्टरों से आस
भास्कर न्यूज য়য়য়য়য়ৃয়য়য়য়য়য়য়য়য়য়য়়়েেেে্্্্্্্ুীি্িুনবু| नवांशहर
चंडीगढ़रोड स्थित सतलुज सिनेमा परिसर में পীছवीरवार सुबह एक युवती का गला रेत दिया गया। वहीं पर सिनेमा परिसर के पीछे की गली में ही जूस की रेहड़ी लगाने वाले नौजवान ने युवती की चीखें सुनीं तथा उसे अस्पताल तक पहुंचाया, यहां युवकी का आप्रेशन किया गया। देर शाम तक युवती बेहोश थी। पुिलस के अनुसार गला रेतने वाला युवक गांव तलवंडी फत्तू का है तथा आरोपी की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।
थाना सिटी के एसएचओ राजकुमार ने बताया कि गांव गडुपड़ की युवती हरप्रीत कौर नवांशहर के चंडीगढ़ रोड स्थित आइलेट्स सैंटर में पढ़ाई करती है। रोजाना की तरह वीरवार को भी वह बस से नवांशहर पहुंची तथा फिर वहां से पैदल सिनेमा पहुंच गई। इसी दौरान वहां पर मोटरसाइकिल पर एक युवक भी पहुंच गया। फिल्म शुरू होने में देरी थी। इसके बाद दोनों सिनेमा के पीछे की ओर चले गए तथा वहीं युवक ने युवती का तेजधार हथियार से गला रेत दिया। युवती की ओर से बचाव करने की कोशिश भी की गई, जिसकी वजह से उसके हाथ की उंगलियां भी चोटिल हो गईं। युवती का शोर सुन ठीक सतलुज सिनेमा की पीछे जूस की रेहड़ी लगाने वाले शिवम ने दीवार पर चढ़ कर देखा तो खून से लथपथ युवती दर्द से कराह रही थी। शिवम ने बताया कि उसने आसपास के लोगों की मदद से लड़की को मेन रोड स्थित हरबंस अस्पताल पहुंचा। हरबंस अस्पताल के डाक्टर वरिंदर पाल ने बताया कि तेजधार हथियार से वार होने के चलते लड़की के गले की नसें कट गई हैं तथा खून काफी बह गया है। इस कारण उसकी हालत गंभीर है।
एसएचओ सिटी राजकुमार ने बताया िक सिनेमा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा लेकिन घटना सिनेमा के पिछले वाले हिस्से में हुई है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी युवक के बारे में पता चल गया है तथा वह गांव तलवंडी फत्तू का बताया जाता है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
दोनोंएक-दूसरे के जानकार
एसएचओराज कुमार ने बताया कि युवक युवती दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे तथा परिवार ने भी इस बात की पुष्टि की है। युवती अभी गंभीर हालत में है तथा उसी के बयान देने के बाद मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा। उधर पुलिस युवक के घर भी होकर आई है, लेकिन वह मिल