पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड की पहली बैठक में नवांशहर राहों में वार्डबंदी का नक्शा पेश

बोर्ड की पहली बैठक में नवांशहर राहों में वार्डबंदी का नक्शा पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल नवांशहर राहों के चुनावों के लिए निकाय विभाग की ओर से वार्ड रिजर्वेशन शुरुआती नक्शा तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह वार्डबंदी का तैयार किया गया नक्शा नगर कौंसिल दफ्तर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उसे दावे एतराजों के लिए रखा जाएगा। नवांशहर के 19 वार्डों में से सात एससी एक बीसी रिजर्व किया गया है, जबकि राहों में पांच वार्ड एससी एक बीसी रिजर्व होगा।

नवांशहर राहों नगर कौंसिल के वार्डबंदी बोर्ड की पहली बैठक वीरवार को जालंधर में हुई। बैठक में शहर की वार्डबंदी के लिए बनाए गए प्रस्तावित नक्शे को सभी मेंबरों को दिखाया गया तथा उन्हें वार्डों के प्रस्तावित प्रारूप की जानकारी भी दी गई। नवांशहर में 19 वार्ड बनने के बाद नए सिरे से वार्डबंदी हो रही है, नवांशहर में प्रत्येक वार्ड में आबादी 2250 से 2750 के बीच रखी गई है, जबकि राहों में 13 वार्डों में आबादी लगभग 1200 के आसपास होगी। नवांशहर के लिए हुई बैठक में नगर एसडीएम जीवन जगजोत कौर, अकाली नेता बीबी सतिंदर कौर करीहा, भाजपा नेता शिव कुमार तेजपाल कांग्रेस नेता ललित मोहन पाठक ने भी हिस्सा लिया, जबकि राहों के लिए हुई बैठक में हेमंत कुमार बौबी, अमरजीत बिट्टा रमेश चोपड़ा शामिल हुए।

नवांशहर राहों में ये-ये वार्ड होंगे रिजर्व

नगरकौंसिल नवांशहर के वार्ड नंबर एक, दो, तीन, बारह, तेरह, चौदह और सोलह नंबर एससी रिजर्व होंगे, जबकि वार्ड नंबर 11 बीसी रिजर्व होगा। महिला रिजर्व वार्डों के एक, चार, सात, दस, तेरह, सोलह उन्नीस होने की उम्मीद है, जबकि वार्ड नंबर पांच, छह, आठ, नौ, पंद्रह, सत्रह अठारह नंबर जनरल होंगे। इसी तरह राहों के तेरह वार्डों में से एक, चार, सात, दस तेरह नंबर वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे, जबकि एक, दो, चार, आठ ग्यारह एससी वार्ड नंबर तीन बीसी रिजर्व होगा। यानि एक चार से एससी महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी, जबकि वार्ड नंबर पांच, छह, नौ बारह पूर्ण रूप से जनरल होंगे।