- Hindi News
- पांच ग्राम हेरोइन सहित एक महिला गिरफ्तार
पांच ग्राम हेरोइन सहित एक महिला गिरफ्तार
नवांशहर| सीआईएपुलिस ने एक मिहला को गिरफ्तार कर के उसके पास से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के खिलाफ सदर बंगा थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुरसार सीआईए स्टाफ पुलिस की ओर से गांव कमाम कालोनियां के पास से एक महिला से पूछताछ की। इस दौरान महिला के पास से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान गांव कमाम की रहने वाली बलजिंदर के रूप में हुई है।