- Hindi News
- युवाओं को साथ जोड़ने के लिए यूथ शिअद लेगी सोशल मीडिया का सहारा
युवाओं को साथ जोड़ने के लिए यूथ शिअद लेगी सोशल मीडिया का सहारा
40 साल तक के नेता यूथ
यूथअकालीदल (वाइएडी) युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर बड़ी मुहिम चलाएगा तथा इसके लिए जालंधर में हाईटेक ऑफिस भी बनाया जाएगा।
यह बात यूथ अकाली दल के दोआबा जोन के प्रधान सरबजोत सिंह साबी ने शुक्रवार को जिला यूथ अकाली दल के प्रधान बुध सिंह ब्लाकीपुर की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कही।
साबी ने कहा कि कुछ पार्टियों की ओर से सोशल मीडिया के जरिए अकाली दल के खिलाफ अभियान चलाया गया है, जिसके कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस लिए युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए अकाली दल को जोड़ना जरूरी है तथा इसके लिए पार्टी की ओर से जालंधर में हाईटेक दफ्तर बनाया जाएगा, जहां से फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप के जरिए पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी लोगों वर्करों तक पहुंचाई जाएंगी।
पत्रकारों से बातचीत में साबी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से मेंबरशिप अभियान शुरू किया जाएगा। मेंबरशिप के दौरान युवाओं को कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए जिला स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही यूथ अकाली दल का संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। कहा कि नशे को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि असलियत यह है कि अकाली दल के कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा नशे को पकड़ा गया है।
इस मौके पर सीपीएस चौधरी नंदलाल, जिला यूथ अकाली दल प्रधान बुध सिंह ब्लाकीपुर, हलका इंचार्ज बीबी सतिंदर कौर करीहा, बंगा के हलका इंचार्ज डा. एसके सुक्खी, जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, सेठ जगजीत सिंह लाली, एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श सिंह खालसा, महिंदर सिंह हुसैनपुर, जगतेश्वर मजीठिया, शंकर दुग्गल, भूपिंदर पाल सिंह जाडला, भारती आंगरा, हेमंत कुमार बॉबी, रणजीत सिंह झिंगड़, हरिंदर पाल चंदूमाजरा, बलवीर सिंह ढिल्लों, मलविंदर सिंह महालों, दुर्गेश जंडी, परम सिंह खालसा, सुखदीप सिंह छुकार, नवदीप सिंह अनोखरवाल अन्य उपस्थित थे।
आप पर निशाना भाजपा से सबक
साबीने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर सोशल मीडिया के जरिए अकाली दल को लोकसभा चुनावों में नुकसान पहुंचाने की बात कही, तो वहीं भाजपा का भी नाम लिए बगैर ही उन्होंने पार्टी के इस माध्यम को बढ़िया ढंग से इस्तेमाल करने की बात कही। कहा