खड़े ट्राले से टकराई कार, चालक जख्मी
काठगढ़ | बलाचौर-चंडीगढ़मुख्यमार्ग स्थित गांव जमीतगढ़ भल्लियां के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे चंडीगढ़ से नवांशहर की ओर जा रही एक कार सडक़ के किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई, जिस कारण कार चालक जख्मी हो गया। जख्मी को आसपास के लोगों ने रोपड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
एएसआई हुसन लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार सवार नवांशहर की ओर रहा था। गांव जमीतगढ़ भल्लियां के पास पहुंचने पर कार सडक़ किनारे खराब हालत में खड़े ट्राले के साथ टकरा गई, जिस कारण कार चालक जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचकर जख्मी को रोपड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि ट्राला सीमेंट से भरा हुआ था और उसमें कोई खराब आने के कारण उसके चालक ने सडक़ के किनारे खड़ा कर दिया। एएसआई ने बताया कि शायद कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण ट्राला दिखाई नहीं दिया, जिस कारण यह दुर्घटना घट गई।