पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवांशहर की वार्डबंदी फाइनल वार्डों की संख्या 17 से बढ़कर 19

नवांशहर की वार्डबंदी फाइनल वार्डों की संख्या 17 से बढ़कर 19

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 से शुरू होगा नई वोटर सूचियां बनाने का काम

भास्करन्यूज | नवांशहर

स्थानीयनिकायविभाग की ओर से नवांशहर नगर कौंसिल की वार्डबंदी फाइनल कर दी गई है। साथ ही वार्डों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है। विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर उसे स्टेट इलेक्शन कमीशन पंजाब के पास भी भेज दिया गया है। अब नई वार्डबंदी के अनुसार अगले हफ्ते से वोटें बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फाइनल हुई वार्डबंदी का नक्शा भी अगले सप्ताह नगर कौंसिल ऑफिस में पहुंच जाएगा। बता दें कि नगर कौंसिल नवांशहर की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 47 हजार थी तथा चालीस हजार से अधिक आबादी वाली नगर कौंसिलों में कुल वार्ड 19 बनाए जाते हैं। वार्डबंदी बोर्ड ने 18 सितंबर को जालंधर में हुई अपनी बैठक में शहर को 19 वार्डों में बांटते हुए नक्शा तैयार किया था। इस वार्डबंदी पर तीन एतराज भी किए गए थे, जिन्हें देखते हुए निकाय विभाग की ओर से वार्डबंदी संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर इसे स्टेट इलेक्शन कमीशन के पास भेज दिया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से इस संबंध में एडीशन डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रोल अफसर को पत्र जारी कर दिया है, जिसमें कौंसिल को वार्डबंदी का नक्शा चंडीगढ़ से बाय हैंड लेने के लिए कहा गया है। ईओ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि पत्र दफ्तर को मिल गया है तथा उन्होंने चंडीगढ़ दफ्तर फोन करके पता लगाया है, जिसके अनुसार सोमवार 15 दिसंबर से नई वार्डबंदी के अनुसार वोटर लिस्टें बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फाइनल हुई वार्डबंदी तथा उसका नक्शा सोमवार को नगर कौंसिल दफ्तर में पहुंच जाएगा तथा तभी सही मायनों में पता चल सकेगा कि प्रस्तावित वार्डों की रोटेशन में कोई बदलाव किया गया है या नहीं। उधर, शहर में दानामंडी के वार्ड को फाइनल वार्डबंदी में महिला रिजर्व करने की चर्चाएं जोरों पर हैं।