पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध माइनिंग के आरोप में एक नामजद

अवैध माइनिंग के आरोप में एक नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाराहोंपुलिस ने अवैध माइनिंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला माइनिंग अधिकारी सुदेश कुमार की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पार्टी माइनिंग संबंधी चैकिंग के लिए गांव तलवंडी सीबू में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने एक ट्रैक्टर-ट्राली जो रेत से भरी हुई थी पकड़ी। ट्राली चालक से माइनिंग संबंधी कागजात मांगे गए तो मौके पर वह संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके चलते पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।