- Hindi News
- भाजपा ने वार्ड स्तर पर शुरू किया मेंबरशिप अभियान
भाजपा ने वार्ड स्तर पर शुरू किया मेंबरशिप अभियान
भारतीयजनतापार्टी ने अपनी मेंबरशिप कैंपन को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को वार्ड स्तर पर मेंबरशिप कैंप लगाए। स्थानीय स्लोह रोड पर कमेटी घर के नजदीक मेंबरशिप के लिए कैंप लगाकर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा गया। नवांशहर में वार्ड स्तर पर कैंपन अभियान की शुरूआत करते हुए जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के मेंबरशिप अभियान को पूरे पंजाब के साथ साथ जिले में भी खासा रिस्पांस मिल रहा है।
केंद्र की मोदी सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल में ही महंगाई को कम करके दिखाया है तथा अमेरिका से लेकर आस्ट्रेलिया तक पार्टी की धूम मचाई है। केंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति अपने आप में सफलता की कहानी कह रही है। मोदी सरकार ने लुक ईस्ट की जगह एक्ट ईस्ट की पालिसी से भारत के संबंध पड़ोसी देशों के सभी सुधरे हैं। अच्छे दिनों की शुरूआत हो गई है तथा लोग भाजपा के साथ जुडऩे को उत्सुक हैं। पार्टी भी हर वर्ग और हर इलाके में पहुंच कर लोगों को अपने साथ जोड़ रही है।
उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हर सेल हर प्रकोष्ठ को भी अलग अलग दिन विशेष अभियान चलाकर मेंबरशिप करने के लिए कहा गया है। पूरे पंजाब में जहां भाजपा ने 21 लाख मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा है, वही जिले में यह लक्ष्य 50 हजार है। जिले में अब तक लगभग 10 हजार मेंबरशिप हो चुकी है, जबकि शुक्रवार के अभियान में लगभग 1000 लोग भाजपा से जुड़े हैं।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी मेंबर डा. अश्वनी धीर, मंडल प्रधान एडवोकेट विकास नारद, जनरल सेके्रटरी डा. शिव कुमार तेजपाल, एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी, पंचायती राज सेल के संयोजक बलवंत सिंह सैनी, प्राप्र्टी सलाहकार सेल के जीएस भट्टी, भाजयुमो प्रधान संजीव राणा, नम्रता खन्ना, प्रिंयका चौहान, पिंकी धीर, सतीश तेजपाल, करण लड़ोइया, दिनेश गौतम, अमित खोसला, प्रहलाद राज पुरोहित, नीरज सादड़ा, निपुन भल्ला, विवेक तेजपाल और अन्य उपस्थित थे।