- Hindi News
- नगर कौंसिल के तहत काम कर रहे टीचरों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा
नगर कौंसिल के तहत काम कर रहे टीचरों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा
नगरकौंसिलों/नगरनिगमों के अधीन काम कर रहे अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर कौंसिल अध्यपाक यूनियन के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जीए-टू डीसी गीतिका सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद गीतिका सिंह को मांगों के संबंध में बताते हुए यूनियन के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि जिस तरह प्रदेश सरकार की ओर से जिला परिषद के तहत अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज कर दिया गया है उसी की तर्ज पर नगर कौंसिलों/निगमों के तहत आते अध्यापकों को भी शिक्षा विभाग में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रदेश सरकार से उन्हें शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने उन्हें सिवाए आश्वासनों के कुछ नहीं दिया। उन्होंने सरकार से निगम के अधीन अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के संबंध में नोटीफिकेशन जल्द जारी करने की मांग भी की। इस मौके पर मनजीत कौर, बलविंदर कौर, गुरदेव कौर, अंजू र|, कुलविंदर कौर, सुनीता रानी, मनजीत कौर, सारिका, हरप्रीत लहरी, मोनिका गुप्ता, गुरशरन और अन्य उपस्थित थे।
नवांशहर में जीए-टू डीसी गीतिका सिंह को ज्ञापन सौंपते यूनियन के सदस्य। -भास्कर