- Hindi News
- बुजुर्गों के गैस कनेक्शन फैमिली मेंबर के नाम करने पर किया जाए विचार
बुजुर्गों के गैस कनेक्शन फैमिली मेंबर के नाम करने पर किया जाए विचार
डीसीआनंदिता मित्रा ने गैस एजेंसी होल्डरों अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामले जिसमें उपभोक्ता अधिक बुजुर्ग हो गए हैं और उनके फिंगर प्रिंट नहीं बन पाने की वजह से आधार कार्ड नहीं बन पाए ऐसे मामलों में उनके पारिवारिक सदस्य के नाम पर कनेक्शन तब्दील करने की संभावना पर विचार किया जाए।
इसके अलावा जिन गैस कनेक्शन धारकों की मौत होने के बाद गैस कनेक्शन उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम तब्दील नहीं हुए उन्हें जल्द तबदील करवाया जाए। वे यहां डीबीटीएल संबंधी गैस एजेंसीज के संचालकों, चालकों अधिकारियों के साथ की गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान डीसी ने जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड संबंधित गैस एजेंसी बैंक खातों के साथ लिंक करवाएं ताकि उन्हें सरकार की डीबीटीएल योजना के तहत सब्सिडी जरूर मिले। साथ साथ उन्होंने गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को निर्देश दिए कि वे गैस बुकिंग करवाने आने वाले लोगों को यह जानकारी दें, साथ-साथ गैर डिलिवर करने वालों के जरिए उन लोगों के आधार नंबर इक्टठे करवाएं जिनके आधार कार्ड गैस एजेंसी बैंक से लिंक नहीं हुए हैं।
डीसी ने इस दौरान डीएफएससी विभाग को निर्देश दिए कि अधिकारी हर सप्ताह गैस एजेंसीयों की ओर से प्राप्त किए गए आधार नंबर के संबंध में जानकारियां हासिल करें हर 15 दिन बाद आंकड़े डीसी की बैठक में बताए जाएं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में गैस एजेंसीज के पास केवल 8 फीसद उपभोक्ताओं के आधार नंबर नहीं हैं। जूबकि बैंकों के पास करीब 90 फीसद खाते आधार से लिंक हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि दोनो तरफ से इस कमी को पूरा करने के लिए योजना बद्द तरीके से मुहिम चलाई जाए। बैठक में एडीसी अमरजीत पाल, सहायक कमिशनर (जर्नल) गीतिका सिंह, एएफएसओ देव राज, जिला सूचना अधिकारी बलराज ढ़ींगरा, एमए संत राम सहित गैस एजेंसीज के संचालक और अन्य उपस्थित थे।